Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाला

 Military, Army, Indian Navy, Indian Army, Indian Military, Lt Gen Ajai Singh, Commander-in-Chief of the Andaman & Nicobar Command, CINCAN, Andaman & Nicobar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंडमान एंड निकोबार , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने 1 जून, 2021 को अंडमान एंड निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के 16वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अंडमान निकोबार कमांड (एएनसी) पोर्ट ब्लेयर पर स्थित सशस्त्र बलों की एकमात्र त्रि-सेवा थियेटर कमान है। 13 सितंबर, 1858 से 162 से भी अधिक वर्षों से उनका परिवार सेना से सम्बद्ध है तथा लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह अपने परिवार में पांचवी पीढ़ी के सेना एवं कैवेलरी/आर्मर्ड कोर अधिकारी हैं। वह लॉरेंस स्कूल, सनावर और एनडीए तथा आईएमए के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1983 में 81 आर्मर्ड रेजिमेंट में कमीशन प्रदान किया गया था, जो उनके दिवंगत पिता द्वारा खड़ी की गई रेजिमेंट है ।जनरल ऑफिसर को सेना की सभी छह भौगोलिक कमानों के साथ-साथ सेना प्रशिक्षण कमान में विभिन्न नियुक्तियों को निभाने का अवसर मिला है। वह आर्मर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल में टैंक गनरी एंड टैक्टिक्स के इंस्ट्रक्टर थे और उन्होंने सेना मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (आईडीएस) के साथ-साथ अंगोला में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त राष्ट्र के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी सेवाएं प्रदान की।लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने कश्मीर घाटी और पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों के लिए स्वेच्छा से कार्यकाल भी चुना, जहां वह सीमा पर एक माउंटेन डिवीज़न में तैनात थे। 

16 से अधिक वर्षों की सेवा में बतौर एक मेजर, जनरल ऑफिसर ने सियाचिन ग्लेशियर पर स्वेच्छिक तैनाती चाही और उन्हें मराठा लाइट इन्फैंट्री की एक बटालियन में तैनात किया गया था, जहां उन्होंने ऑपरेशन विजय (कारगिल) और मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर) के दौरान एक राइफल कंपनी की कमान संभाली और वीरता के लिए सेना प्रमुख की प्रशस्ति प्राप्त की।जनरल ऑफिसर ने सैन्य अभियान निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सेना मुख्यालय में संवेदनशील पदों पर भी कार्य किया एवं वह डीजी, फाइनेंस प्लानिंग और डीजी, मिलिट्री ट्रेनिंग भी रहे। सक्रिय अभियानों में एक राइफल कंपनी के अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर एक आर्मर्ड रेजिमेंट, ब्रिगेड व डिवीजन और एक कोर की कमान भी संभाली। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित सैन्य पाठ्यक्रम तथा टैंक गनरी और टेक्नोलॉजी कोर्सेज के अलावा हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में पर्वतारोहण पाठ्यक्रमों में भी भाग लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के सीनियर लीडर मिशन कोर्स के साथ-साथ ब्रिटेन में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज (आरसीडीएस) कोर्स में भाग लेने के लिए भी चुना गया था।लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह 2013 में उत्तराखंड, 2017 में उत्तर प्रदेश और बिहार और 2018 में केरल के बाढ़ राहत अभियान का सक्रिय हिस्सा थे, इसी के साथ-साथ सरकार के कोविड के खिलाफ प्रयासों का सक्रिय हिस्सा भी रहे।

 

Tags: Military , Army , Indian Navy , Indian Army , Indian Military , Lt Gen Ajai Singh , Commander-in-Chief of the Andaman & Nicobar Command , CINCAN , Andaman & Nicobar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD