Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का पदभार संभाला

Military, Army, Indian Navy, Indian Army, Indian Military, Lieutenant General Pradeep Chandran Nair, AVSM, Pradeep Chandran Nair
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम), युद्ध सेवा मेडल (वीएसएम) ने दिनांक 1 जून 2021 को असम राइफल्स (जिसे पूर्वोत्तर के प्रहरी के नाम से जाना जाता है) के 21वें महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला। उन्हें असम राइफल्स और पूर्वोत्तर का समृद्ध अनुभव है, वह पहले असम राइफल्स में एक महानिरीक्षक और कंपनी कमांडर रहे हैं, इसके अलावा बतौर ब्रिगेड कमांडर उन्होंने असम राइफल्स बटालियनों की कमान भी संभाली है ।जनरल ऑफिसर को 1985 में सिख रेजिमेंट में कमीशन प्रदान किया गया था। वह सैनिक स्कूल सतारा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ कॉलेज, डिफेंन्स मैनेजमेंट कॉलेज और प्रतिष्ठित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें सियाचिन ग्लेशियर और असम में अपनी बटालियन (18 सिख) की कमान संभालने का बहुत बड़ा सैन्य अनुभव है।इसके अलावा पूर्वोत्तर में वह मणिपुर और सिक्किम में कंपनी कमांडर, असम में बटालियन कमांडर, मणिपुर में ब्रिगेड कमांडर रह चुके हैं और हाल के दिनों में नगालैंड में असम राइफल्स के महानिरीक्षक भी रह चुके हैं। वह इंफैंट्री स्कूल, महू, भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल, भूटान में प्रशिक्षक तथा प्रमुख डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ कॉलेज में एक डायरेक्टिंग स्टाफ रहे हैं। उन्होंने सेना मुख्यालय में कर्नल, मेजर जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा एरिया में तथा डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ के रूप में भी कार्य किया है।सेना मुख्यालय में अपने अंतिम कार्यभार में, वह डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग थे, जो भारतीय सेना में अधिकारियों और जवानों की भर्ती के लिए जिम्मेदार होता है। उनको नगालैंड में महानिरीक्षक असम राइफल्स (उत्तर) के रूप में अपनी कमान के दौरान अति विशिष्ट सेवा मेडल, मणिपुर में एक ब्रिगेड की कमान के दौरान युद्ध सेवा मेडल तथा तीन अवसरों पर सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया है।

 

Tags: Military , Army , Indian Navy , Indian Army , Indian Military , Lieutenant General Pradeep Chandran Nair , AVSM , Pradeep Chandran Nair

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD