Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

'यास' तेज होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील

 Weather, Yaas, India Meteorological Department, IMD, National Weather Forecasting Centre, Bay of Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान स्थिर रहा और सोमवार को यह चक्रवाती तूफान 'यास' में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ने, अगले 24 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान और बाद के 24 घंटों के दौरान एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, "चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा, और तेज होगा और 26 मई की सुबह तक उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक पहुंच जाएगा।" आईएमडी ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है । अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में धूल भरी आंधी की भी संभावना है।" इसके अलावा, अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना है। आईएमडी द्वारा 23 मई के लिए और साथ ही 24 मई के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

 

Tags: Weather , Yaas , India Meteorological Department , IMD , National Weather Forecasting Centre , Bay of Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD