Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जिले की दुकानें औड-ईवन प्रणाली पर खोलने सम्बन्धी सरकार को भेजा जायेगा प्रस्ताव

प्राईवेट दफ्तर 33 फीसद स्टाफ के साथ खोलने की मद भी की जायेगी शामिल

DC Mohali, Girish Dayalan, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Aashika Jain, Rajiv Kumar Gupta, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

कोरोना के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर दुकानदारों और व्यापारियों को पेश मुश्किलों के हल के लिए जिले के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ यहाँ जिला प्रशासनिक कंपलैक्स में मीटिंग दौरान डिप्टी कमिशनर श्री गिरीश दियालन ने बताया कि जिले के दुकानदारों और व्यापारियों को पेश मुश्किलें और कोरोना के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर जिले की दुकानें औड-ईवन प्रणाली के आधार पर हफ्ते में 06 दिन तय समय के लिए खोलने के बारे प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा। उस प्रस्ताव में यह मद भी शामिल की जायेगी कि जिले केे प्राईवेट दफ्तर 33 फीसद स्टाफ के साथ खोले जा सकें। हालाँकि जरूरी वस्तुएँ सम्बन्धी दुकानें पहले जारी हुक्मों के मुताबिक ही खुली रहेंगी।डिप्टी कमिशनर श्री दियालन ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी पाबंदियाँ लगाईं गई हैं, वह लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए ही लगाईं गई हैं। जिला प्रशासन दुकानदारों और व्यापारियों की सभी मुश्किलों के हल के लिए वचनबद्ध है और दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा दुकानें खोलने सम्बन्धी रखी माँग को ध्यान में रखते ही उपरोक्त प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है।श्री दियालन ने कहा कि जिला प्रशासन को कोरोना के खिलाफ जंग में दुकानदारों और व्यापारियों के सहयोग की बहुत जरूरत है। इसलिए दुकानदार और व्यापारी यह बात यकीनी बनायें कि एक तो वह कोरोना से बचाव सम्बन्धी सभी हिदायतों की पालना करें और दूसरा अपनी, अपने परिवार और अपने अमले की वैक्सीनेशन जरूर करवायें।

दुकानदारों और व्यापारियों ने जहाँ कहीं भी वैक्सीनेशन या टेस्टिंग कैंप लगाने हैं, जिला प्रशासन की तरफ से वहां कैंप लगाऐ जाएंगे। उन्हांने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में टेस्टिंग अहम हथियार है। इसके मद्देनजर दुकानदारों और व्यापारियों को टेस्टिंग किटें भी मुहैया करवाई जाएंगी जिससे वह लगातार अपनी टेस्टिंग करते रहें। इसके साथ साथ रेहड़ी छोटी दुकान वालों की वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए विशेष कदम जारी हैं। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि एक हफ्ते के बाद हालात का जायजा लेकर फिर नये प्रस्ताव के अंतर्गत अगला फैसला लिया जायेगा।इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख श्री सतीन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। इसलिए हर नागरिक सरकार की तरफ से जारी हिदायतों की पालना करके मिशन फतेह के अंतर्गत सरकार को सहयोग दें और नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न किया जाये।इस मौके पर व्यापारियों और दुकानदारों ने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्रीमती आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) राजीव कुमार गुप्ता, सहायक कमिशनर तरसेम चंद, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन, एसडीएम डेराबसी कुलदीप बावा, मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान वनीत वर्मा और सीनियर मित प्रधान इकविन्दर सिंह गोसल समेत जिले के दुकानदार और व्यापारी शामिल थे।

 

Tags: DC Mohali , Girish Dayalan , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Aashika Jain , Rajiv Kumar Gupta , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD