Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सीरत कपूर: तेलुगु दर्शकों को पता है कि मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगी

 Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Seerat Kapoor, Maarich, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुबंई , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

तेलुगु स्टार सीरत कपूर जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'मारीच' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगी। मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री कहती हैं कि, हिंदी फिल्मों से जुड़ने का मतलब यह नहीं है कि मैं अपना सारा ध्यान टॉलीवुड से हटा लूंगी। सीरत की तेलुगु हिट फिल्मों में 'राजू गरी गधी 2', 'टच चैसी चुडू' और 'कोलंबस' शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। सीरत ने आईएएनएस को बताया कि, "मेरा निश्चित रूप से हिंदी सिनेमा की ओर झुकाव है, लेकिन मैं दक्षिण के फिल्म जगत को नहीं छोड़ रही हूं। यह वास्तव में एक प्यार भरा सफर रहा है और मुझे काम करने के लिए बहुत अच्छे लोग मिले हैं। मेरे पास प्यार करने वाले दर्शक हैं जो जानते हैं कि मैं हिन्दी फिल्मों में काम कर रही हूं। इसलिए जब मैं अपने प्रशंसकों से बात करती हूं, तो वे यह नहीं कहते कि मैं उन्हें छोड़ रही हूं, उन्हें पता है कि मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगी। मुझे पता है कि मैं उनके पास वापस जाने वाली हूं और वे मेरे लिए खुश हैं। मैं सभी फिल्मी जगत में काम करने के लिए तैयार हूं और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त करती हूं। मैं निश्चित रूप से अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं।" नागार्जुन, रवि तेजा और सामंथा अक्किनेनी सहित कई स्थापित तेलुगु सितारों के साथ काम करने से सीरत को दक्षिण की फिल्मों में फायदा हुआ है। जबकि कई अभिनेता अपनी पहली फिल्म को टर्निग पॉइंट कहते हैं, जबकि सीरत के लिए यह उनकी पांचवीं तेलुगु फिल्म टर्निग पॉइंट रही जो 2017 में रिलीज हुई 'ओक्का कशनम' थी। उन्होंने कहा कि, "मैं खुद से इस तरह से बात नहीं करती हूं कि 'मैं एक स्टार हूं' या 'मैं आ गई हूं।" जब मैं बैठकर यह सोचती हूं मैंने अपने करियर में सबसे अच्छा काम क्या किया है? तो वह फिल्म ओक्का कशनम है। इस फिल्म में मेरे कुछ ही सीन हैं लेकिन फिल्म का कंटेट और पूरी टीम के साथ बिताए गए पलों ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है, जो कि एक कलाकार के लिए जरूरी है जिससे मुझे फिल्म चुनने में आसानी होती है। मैंने उस फिल्म की तरह ही अच्छी स्क्रिप्ट चुनना शुरू किया, जो 'कृष्णा एंड हिज लीलास' और 'मां विंथा गद्य विनुमा' जैसी फिल्में हैं। जाने-माने एक्टिंग गुरु स्वर्गीय रोशन तनेजा की पोती, सीरत कहती हैं: "तो मुझे लगता है कि यह एक मानसिक बदलाव था और मेरी समझ थी कि मैं कौन थी और क्या बनने की ख्वाहिश करती थी। आम तौर पर यह कलाकारों के लिए पहली फिल्म है लेकिन मुझे लगता है कि 'रन राजा रन' फिल्म से भगवान ने मेरे लिए कुछ अच्छा किया है। इस फिल्म के साथ मेरा कोई भावनात्मक पहलू नहीं जुड़ा है। मैं इसे आम इंसान की तरह ही देखती हूं कि लोगों को यह पसंद आएगी या नहीं।" 'मारीच' के बारे में बात करते हुए और लॉकडाउन ने कैसे चीजों को फिर से धीमा कर दिया है, इस पर सीरत कहती हैं कि "हम अभी प्रगति पर हैं क्योंकि हमें वर्तमान परि²श्य को थोड़ा नियंत्रित करना है। हम बस सरकार के इशारे का इंतजार कर रहे हैं कि वह हमें बताए कि अब हमें क्या करना है?

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Seerat Kapoor , Maarich , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD