नुसरत भरूचा के लिए फोटोग्राफर बने अक्षय कुमार
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 31 Mar 2021
Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर अभिनेत्री नुसरत भरूचा के लिए फोटोग्राफर बन गए। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अक्षय द्वारा क्लिक की गई तस्वीर पोस्ट की। फोटो में वह लेंस को देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा, "क्लासिक .. 'राम सेतु' के सेट पर अक्षय कुमार द्वारा खींची गई तस्वीर।" दोनों स्टार फिलहाल फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह पहली बार होगा, जब नुसरत को अक्षय के साथ स्क्रीन पर देखा जाएगा। फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। 'राम सेतु' अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है। फिल्म का एक हिस्सा मुंबई में शूट किया जाएगा।