श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहीद कौम का सरमाया होते हैं और आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह उनकी कुर्बानियों का ही परिणाम है। सांसद तिवारी शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित गौरव दिवस संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।गौरतलब है कि शहीद उधम सिंह ने लंदन स्थित कैक्स्टन हाल में सर माइकल ओडवायर को मारकर जलियांवाला बाग के शहीदों का बदला लिया था। संस्था की ओर से इस दिन को हर साल गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर सांसद तिवारी ने देश की आजादी हेतु स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई महान शहादतों को याद किया। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों के विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब की कांग्रेस सरकार देश के महान शहीदों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज के सर्वपक्षीय विकास हेतु कार्य कर रही है।कार्यक्रम में अन्यों के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, गुरचरण सिंह धालीवाल, सुरेंद्र सिंह महासचिव सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी खरड़, हरि हर सिंह प्रधान सिंह सभा गुरुद्वारा देसू माजरा कालोनी खरड़, कैप्टन हरदेव सिंह प्रधान सिंह गुरुद्वारा छज्जू माजरा कालोनी खरड़, रघबीर सिंह संरक्षक सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी, हरमीत कंबोज पम्मा महासचिव शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, कुलदीप सिंह कैशियर उधम सिंह भवन मोहाली, सुखदेव राज भट्टी मोहाली, राजा मोहाली एमसी, जसविंदर सिंह बल्लू मोहाली, गोपाल कृष्ण मोहाली, विनय कुमार मोहाली, राम सिंह बलौंगी, सोनू कंबोज, सुखमण सिंह पूर्व प्रधान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पवन सिंह पार्वती एनक्लेव खरड़, सुशील कंबोज, बलदेव सिंह रावत खरड़, नवीन मेहता पार्वती एनक्लेव खरड़, जतिंदर सिंह राणा सरपंच मगर खरड़ सहित अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहीद उधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।