Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

जगत सिंह नेगी ने की एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा

15 जून तक तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश

Jagat Singh Negi, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 11:52 IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बिलासपुर और सिरमौर जिलों में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जगत सिंह नेगी ने बिलासपुर जिले के 40 क्लस्टरों की प्रगति की समीक्षा की जो लगभग 372 हेक्टेयर और सिरमौर जिले के 23 क्लस्टरों की समीक्षा की जो लगभग 211 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं।

बैठक में धरातल पर चल रहे सिविल कार्यों की स्थिति, काम के दौरान पेश आ रही चुनौतियों, गुणवत्ता और कार्योंं को समय पर पूरा करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बागवानी मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्योंं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को परियोजना की गतिविधियों की दैनिक आधार पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की चूक पर कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ पेनल्टी भी लगाई जाए। बागवानी मंत्री ने कहा कि अगली समीक्षा बैठक 18 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसएमएस पौधों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे, जो किसानों को विभिन्न कार्यों और सर्वोत्तम प्रबंधन पद्धतियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जगत सिंह नेगी ने जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड को प्रोजेक्ट साइट्स पर पानी और बिजली की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बागवानी मंत्री ने कहा कि 15 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता नहीं होने पर संबंधित फर्मों के साथ-साथ देख-रेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों की रोजाना निगरानी के लिए पीएमआईएस और स्मार्ट चैक प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए। 

यह सिस्टम रोजाना प्रगति रिपोर्ट बनाने में मदद करेगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि परियोजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने सभी विभागों, ठेकेदारों और सलाहकारों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रोजेक्ट के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपस में मिलकर काम करें और साथ ही गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।

बैठक में निदेशक बागवानी डॉ. सतीश शर्मा, एचपी शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. देविंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर के उप-निदेशक बागवानी, सिरमौर के उप-निदेशक बागवानी और बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD