Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व और केवल सिंह पठानिया की मेहनत को

शाहपुर की 61 पंचायतों में से 47 में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान, 4 में से 3 जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 18:26 IST

शाहपुर में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 61 पंचायतों में से 47 पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान निर्वाचित होकर आए हैं। 

इसके अतिरिक्त क्षेत्र की चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पठानिया ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री महोदय के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। 

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं पर जनता की मुहर है। 

साथ ही उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD