Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 29 Jan 2021

Last updated on: Jan 29, 2021, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा और साक्षरता एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पढ़ना लिखना अभियान जिला कुल्लू में चलाया जा रहा है। इस सम्बंध में आज उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में उनके चैंबर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उददेश्य निरक्षरता को पूरी तरह से दूर  करने के लिए मूलभूत साक्षरता व्यस्कों में लाना है। अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यस्कों को एनसीईआरटी द्वारा विकसित  किए गए अक्षर  ज्ञान एवं अंक ज्ञान द्वारा  शिक्षित किया जाएगा। कुल्लू जिला में 10 हजार निरक्षरों को जो कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं, उन्हें साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है।  सर्वेक्षण द्वारा निरक्षर लोगों को चिन्हित करके उनकी सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनुदेशक द्वारा चार महीनों या इससे अधिक समय में 120 घंटों का प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा। इसके लिए पात्र व्यक्ति अपने -2 विकास खंड के विकास खंड अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर इस अभियान की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के साथ-2 अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर खंड तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाए। जिला के दूर-दराज क्षेत्रों, गुज्जर समुदाय, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों, प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण किया जाए तथा सर्वेक्षण के दौरान ऐसे लाभार्थी का नाम पता, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर लेना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने बताया कि  अभियान से जुड़े सभी विभागों को सर्वेक्षण हेतु प्रारूप तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए स्कूल, कालेज के एनसीसी, एनएसएस, प्राथमिक पाठशाला के अध्यापकों, नेहरू युवा केन्द्र से स्वयंसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओज जो कि सम्बंधित क्षेत्र के हों, सर्वे कर डाटावेस तैयार किया जाए। सर्वेक्षण के दौरान लाभार्थियों का नाम पता, मोबाईल नम्बर तथा आधार नम्बर लेना भी सुनिश्चित किया जाए।खंड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए। नगर परिषद तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव, वार्ड सदस्यों तथा नगर परिषद तथा नगर पंचायतों के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों में प्रसिद्ध एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सूचि बनाकर ऐसे व्यक्तियों की स्वैच्छिक सेवाएं ली जा सकती हैं। सर्वेक्षण से सम्बंधित प्रारूप को परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से समस्त विकास खंड अधिकारियों को 10 दिन के भीतर पहुचाना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान महिलाओं को  मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया जाए। एनसीईआरटी द्वारा विकसित किए गए अक्षर ज्ञान एवं अंक ज्ञान द्वारा व्यस्कों को शिक्षित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वयंसेवी अध्यापक 15 से 20 लोंगों को अनुदेशित करेंगे।इस अवसर पर उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीता राम बंसल, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ चांद किशोर, जिला कल्याण अधिकारी समीर, बीडीओ कुल्लू डा. जयवंती ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमारी, प्रिंसीपल रावमापा सुलतानपुर प्रेम ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी एमसी कुल्लू बीआर नेगी, बीईईओ बबीता शर्मा के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: DC Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD