Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जसदीप निक्कू, हरमीत सिंह पठाणमाजरा और बसपा के नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू ‘आप’ में हुए शामिल

केजरीवाल सरकार के कामों से प्रभावित हो कर पार्टी में हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2020

Last updated on: Dec 28, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जिले में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की नीतियों से तंग हो कर बड़े नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इनमें कांग्रेसी विधायक काका रणदीप नाभा के भाई और कांग्रेसी नेता जसदीप सिंह निक्कू भी शामिल हैं।मुख्य विपक्षी दल होने का फर्ज निभाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के हर वर्ग से संबंधित मुद्दों को जोरशोर से उठाती है। जिस कारण पार्टी का जनाधार दिन प्रति दिन मजबूत होता जा रहा है। पार्टी इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्ध राम, प्रो. बलजिन्दर कौर, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, मनजीत सिंह बिलासपुर, मास्टर बलदेव सिंह, रुपिंदर कौर रूबी, अमरजीत सिंह सन्दोआ, पार्टी के महा सचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा आदि की हाजिरी में कांग्रेस नेता जसदीप सिंह निक्कू, अकाली नेता हरमीत सिंह पठाणमाजरा और गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने पार्टी नीतियों से प्रभावित होकर आज ‘आप’ में शामिल हो गए।जरनैल सिंह और भगवंत मान ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नेताओं के आने से पार्टी को ओर मज़बूती मिलेगी। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘आप’ परिवार में आए नेता पार्टी द्वारा लगाई गई जि़म्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।जसदीप सिंह निक्कू ने कहा कि उनका परिवार पिछले लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता है, उनके भाई काका रणदीप नाभा अमलोह से विधायक हैं, परंतु मौजूदा पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों के लिए कर रही है। उससे प्रभावित हो कर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की ओर से जो भी जि़म्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी तरनदेही के साथ निभाएंगे। हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जो दिल्ली की केजरीवाल सरकार व आम आदमी पार्टी की ओर से किसानों के लिए काम किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। इस लिए आज वह ‘आप’ में शामिल हुए हैं, जो किसानों के साथ हर फ्रंट पर डटी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी ड्यूटी लगाई जाएगी उसे तनदेही के साथ निभाएंगे।हरमीत सिंह पठाणमाजरा पिछले लम्बे समय से जिला पटियाला के विधान सभा हलका सन्नौर से राजनैतिक तौर पर सक्रिय हैं। वह 2017 में आजाद तौर पर विधान सभा चुनाव भी लड़े, जिन्होंने 12000 से अधिक वोटें हासिल की थी। साल 2019 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।बहुजन समाज पार्टी की ओर से 2009 की लोक सभा चुनाव में फरीदकोट से कनवीनर रहे गुरप्रीत सिंह सिद्धू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से किए जा रहे कामों से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी की ओर से जो भी ड्यूटी लगाई जाएगी वह तनदेही से निभाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Singh Cheema , Jarnail Singh , Sarabjit Kaur Manuke , Kultar Singh Sandhwan , Aman Arora , Gurmeet Singh Meet Hayer , Principal Budhram , Prof Baljinder Kaur , Jai Kishan Singh Rodi , Kulwant Singh Pandori , Rupinder Kaur Ruby , Amarjit Singh Sandoya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD