Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राज्य की मंडियों में अब तक धान की कुल आमद में से 96 प्रतिशत की खऱीद

34.48 लाख मीट्रिक टन धान की आमद में से 33.04 लाख मीट्रिक टन की हुई खऱीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Oct 2020

Last updated on: Oct 13, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के दरमियान चल रहे खरीफ फ़सल मंडीकरण सीजन (केएमएस) के दौरान राज्य में अब तक धान की कुल आमद में से तकरीबन 96 प्रतिशत धान की खरीद की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि अब तक 34.48 लाख मीट्रिक टन धान की आमद में से 33.04 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गई है। इसके साथ ही मंडियों में पड़ाववार ढंग से धान की फ़सल लेकर आने के लिए राज्य भर में किसानों को आढ़तियों के द्वारा 10.60 लाख  पास जारी किए गए हैं। राज्य के अलग-अलग जि़लों में अनाज मंडियों के दो-दिनों के दौरे के बाद मंडी बोर्ड के सचिव ने कोविड-19 महामारी के दौरान मंडियों में चल रहे धान के खऱीद कार्यों पर तसल्ली अभिव्यक्त की।राज्य भर की मंडियों में अब तक पिछले साल के 15.45 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 34.48 लाख मीट्रिक टन आमद के साथ इस बार धान की दोगुनी आमद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पिछले साल के 14.79 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 33.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इससे पहले खन्ना, दोराहा, साहनेवाल (लुधियाना), जालंधर, करतारपुर, कपूरथला और फगवाड़ा में अपने दौरे के दौरान धान की फ़सल के खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए सचिव मंडी बोर्ड ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के किसानों की फ़सल का दाना-दाना खऱीदे जाने की वचनबद्धता को दोहराया है।श्री रवि भगत ने बाज़ारों में किसानों, मज़दूरों और कमिशन एजेंटों के साथ बातचीत की और उनको पेश आ रही मुश्किलों संबंधी जाना। सचिव ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बने मौजूदा हालातों के बावजूद, पंजाब मंडी बोर्ड और अलग-अलग जि़ला प्रशासनों ने अनाज मंडियों में निर्विघ्न, मुश्किल रहित और सुरक्षित खरीद को यकीनी बनाया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चल रहे खरीद सीजन के दौरान खरीद के 48 घंटों के अंदर-अंदर धान की लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए।उन्होंने खरीद एजेंसियों को कहा कि वह किसानों की सुविधा के लिए जि़लों में खरीद कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने आगे कहा कि सभी अनाज मंडियों में मास्क, पानी, साबुनों की उपलब्धता की गई है और साथ ही अनाज मंडियों में स्वच्छता मुहिम भी चलाई गई है। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के लिए भी प्रेरित किया।

 

Tags: Punjab Admin , Secretary Mandi Board , Ravi Bhagat , Kharif Marketing Season , KMS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD