Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

जागरुकता अभियान का अनोखा अंदाज, 14 हजार से ज्यादा नौजवानों ने छाता लेकर दिया सामाजिक दूरी अपनाने का संदेश

युवक सेवाएं विभाग की ओर से घर-घर पहुंचाई गई मिशन फतेह की अलख

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह अभियान को जिला वासियों की ओर से खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से अपने-अपने स्तर पर जागरुकता फैला कर लोगों को कोविड-19 से बचने संबंधी सावधानियों से अवगत करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में युवक सेवाएं विभाग की ओर से जागरुकता अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि विभाग के नेतृत्व में यूथ क्लबों, एन.एस.एस. यूनिटों व रैड रिबन क्लबों के 14 हजार से ज्यादा वालंटियरों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चला कर लोगों को कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान वालंटियरों ने लोगों को सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने व 20 सैकैंड तक साबुन से हाथ धोने के लिए जागरुक किया।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युवक सेवाएं विभाग की ओर से हर बार अलग-अलग ढंग से लोगों को जागरुक किया जाता है ताकि लोगों तक सही रुप से जागरुकता का संदेश पहुंच सके। इस बार विभाग की ओर से यूथ क्लबों, एन.एस.एस वालंटियरों व रैड रिबन वालंटियरों को व्हाट्स एप, ई-मेल के माध्यम से संदेश दिया गया था कि जागरुकता अभियान के दौरान हर युवक, युवती छाते का प्रयोग जरुर करे क्योंकि जब कोई व्यक्ति छतरी लेता है तो दो व्यक्तियों के बीच अपने आप दूरी बन जाती है। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग से जुड़े वालंटियरों की ओर से जिले में 4500 से अधिक हैंडमेड मास्क, 1500 के करीब डिस्पोजेबल मास्क वितरित किए व लोगों को जागरुकता पैंफलेट भी बांटे गए। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह का संदेश पहुंचाने के लिए नौजवानों ने गर्मी की परवाह न करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। उन्होंने नौजवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह देश की आबादी में नौजवानों का सबसे अधिक हिस्सा है उसी तरह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भी वे अग्रणीय योगदान दे रहे हैं।सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली ने कहा कि जागरुकता अभियान के लिए हर वालंटियर को कम से कम 20 घरों को जागरुक करने का टास्क दिया गया था, जिस जिम्मेदारी को सभी ने बाखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले माह विभाग की ओर से आनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करवाई गई थी और उस क्विज में 8 हजार के करीब भागीदार शामिल हुए थे। इन सभी भागीदारों के ई-मेल विभाग के पास मौजूद है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उक्त मेलों सहित करीब 12 हजार लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरुकता पोस्टर भी ई-मेल के माध्यम से भेजा गया था। इसके साथ ही विभाग की ओर से जिले के यूथ क्लबों, एन.एस.एस. वालंटियरों व रैड रिबन क्लबों को लिंक भेजा गया है, जिस लिंक को खोलकर कोई भी नौजवान अपनी डिटेल व की गई जागरुकता की तस्वीर उस लिंक पर अपलोड करेगा तो उसका सर्टिफिकेट भागीदार को उस द्वारा की गई ई-मेल आई. डी पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ओर से लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ उन्हें कोवा एप भी डाउनलोड करने के लिए कहा गया व कईयों ने मौके पर ही कोवा एप डाउनलोड करवाए हैं।  

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD