Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव

Indian National Congress, Congress, NEET Scam, NEET Paper Leak, NEET Protest 2026, NEET Results 2026, NEET Row, NEET Controversy, NEET Exam, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:03 IST

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एस. मनोहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेंगलुरु में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निंदा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

कांग्रेस ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने, नीट में कथित गड़बड़ियों की पूरी सच्चाई सामने आने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक उसका आंदोलन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एस. मनोहर ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने और नीट परीक्षा के आयोजन में हुई कथित गड़बड़ियों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में लोगों का भरोसा कम कर दिया है।

उन्होंने कहा, "लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केंद्र सरकार जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है।"मनोहर ने तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने विभाग की नाकामियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने नीट में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

बता दें कि नीट विवाद को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा नेताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।इस बीच, बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बीपी हरीश का विरोध किया, जो सीधे केपीसीसी कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से बाहर निकले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

 

Tags: Indian National Congress , Congress , NEET Scam , NEET Paper Leak , NEET Protest 2026 , NEET Results 2026 , NEET Row , NEET Controversy , NEET Exam , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD