Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए'

Sonam Wangchuk, NEET Scam, NEET Paper Leak, NEET Protest 2026, NEET Results 2026, NEET Row, NEET Controversy, NEET Exam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 12:56 IST

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि अगर सरकार यह भरोसा दिला देती है कि छात्रों पर अब किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या पुलिस के माध्यम से उन्हें परेशान किया जाएगा, तो वे आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं अभी जिंदा हूं; यह मेरे अनशन का 25वां दिन है। 25वें दिन तक मेरा लगभग 11 किलो वजन कम हो चुका है और काफी मांसपेशियां भी कम होने लगी हैं, मगर मैं ठीक हूं। कल रात मुझे सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के एक मेदांता अस्पताल में लाया गया है। सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भी तारीफ की। 

वांगचुक ने कहा कि मैं उन सभी छात्रों की सराहना करना चाहता हूं, जिन्होंने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार किया। उन्होंने खुद पर लाठियां खाईं, लेकिन वापस कोई हमला नहीं किया। काफी उकसावे और कुछ तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने की कोशिशों के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा। यह देखकर मेरा दिल पिघल गया।

उन्होंने कहा कि छात्रों पर बहुत बर्बरता से हमले हो रहे थे, इसलिए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया था। अब भी मेरे पास कई नेता अनशन तुड़वाने की अपील लेकर आए हैं। इनमें मंत्री और सांसद भी शामिल हैं। लगभग 65 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ मुझसे आग्रह किया जा रहा है कि मैं अनशन खत्म कर दूं और वापस देश सेवा में लग जाऊं। मैं खुद भी ऐसा ही करना चाहता हूं, क्योंकि मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से विनती करता हूं कि बच्चों पर इस तरह बल प्रयोग न किया जाए। दूसरी बात, छात्रों पर ऐसे आरोप और एफआईआर दर्ज न की जाए, जिनके जरिए उन्हें जेल, पुलिस या अन्य माध्यमों से परेशान किया जा सके। मुझे इस संबंध में आश्वासन चाहिए। यदि यह आश्वासन जल्द मिल जाता है, तो मैं आप सभी और यहां आए नेताओं की बातों का सम्मान करते हुए आज ही अपना अनशन तोड़ दूंगा। लेकिन, यदि ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिलता है, तो बदकिस्मती से मुझे अपना अनशन जारी रखना पड़ेगा।

 

Tags: Sonam Wangchuk , NEET Scam , NEET Paper Leak , NEET Protest 2026 , NEET Results 2026 , NEET Row , NEET Controversy , NEET Exam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD