Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी और समुद्री सहयोग पर चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:01 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र की सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मनीला में आसियान बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ उपयोगी बातचीत हुई। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर अपने विचार साझा किए और समुद्री सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।"

इससे पहले दिन में जयशंकर ने थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने पर बातचीत हुई।जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "मनीला में आसियान बैठक के दौरान थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ के साथ अच्छी मुलाकात हुई। हमारी चर्चा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। साथ ही म्यांमार के हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।"

विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिन के फिलीपींस दौरे पर हैं। इस दौरान वह आसियान ढांचे के तहत होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आसियान-भारत, ईस्ट एशिया समिट (ईएएस) और आसियान रीजनल फोरम (एआरएफ) की बैठकें शामिल हैं।जयशंकर ने मनीला में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "बुधवार दोपहर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ अच्छी चर्चा हुई। भारत और कनाडा के बीच सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी बातचीत दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा तय किए गए रिश्तों के लक्ष्यों को पूरा करने पर केंद्रित रही।"विदेश मंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर उनके विचारों और आकलन की सराहना की।

जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "बुधवार दोपहर मनीला में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ लंच के दौरान अच्छी बातचीत हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर उनके विचार हमेशा उपयोगी और जानकारी बढ़ाने वाले होते हैं।"इसके अलावा जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत की गहरी चिंता दोहराई।दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के विभिन्न पहलुओं, यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की।

जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विस्तार से समीक्षा हुई। मैंने क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत की गंभीर चिंता दोहराई। हमने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, संपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और लोगों की आवाजाही सहित साझेदारी के कई पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD