Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

सृति झा ने महिला प्रधान शो को लेकर अपने विचार रखे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2020

Last updated on: Jul 20, 2020, 00:00 IST

अभिनेत्री सृति झा का कहना है कि महिला नेतृत्व वाले टीवी शो बनाना महत्वपूर्ण है। सृति ने आईएएनएस से कहा, "महिला नेतृत्व वाले शो का बहुत अधिक महत्व और उनकी आवश्यकता है क्योंकि हम इस बात से मना नहीं कर सकते हैं कि सालों से महिलाओं का एक प्रणालीगत दमन चला आ रहा है, और हमें इसे जमीनी स्तर पर सही करने की आवश्यकता है। इसलिए काल्पनिक और वास्तविक दुनिया में महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करना बेहद जरूरी है।"अपने करियर में अभिनेत्री ने कई मजबूत महिला किरदार निभाए हैं।उन्होंने आगे कहा, "मैंने 'रक्त संबंध' में संध्या की भूमिका निभाई और यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि वह एक अंधी लड़की थी। कलाकार के तौर पर हम आंखों के साथ बहुत कुछ करते हैं और इसमें आंखों को ही हटा दिया गया। हां, यह एक मुश्किल था। अब भी मुझे विश्वास है कि मैं इसे बहुत बेहतर तरीके से कर सकती थी। लेकिन हां, वह एक अवसर था और एक थ्रिलर शो भी था। इसे लेकर भावनाएं चरम पर थी और बहुत नाटकीय थीं और मुझे ऐसा करना बहुत पसंद था और वहीं इसकी टीम भी असाधारण थी। तो यह वास्तव में अच्छा था।"अभिनेत्री के शो 'ज्योति' और 'रक्त संबंध' को वर्तमान में दंगल चैनल पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। वहीं सृति फिलहाल 'कुमकुम भाग्य' में मुख्य किरदार प्रज्ञा की भूमिका निभा रही हैं।एक टीवी शो करने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करते हुए सृति ने साझा किया, "मैंने केवल अपने अभिनय करियर में सिर्फ टेलीविजन में काम किया है, इसलिए मेरे पास इसकी तुलना करने के लिए और कुछ भी नहीं है। मुझे टेलीविजन से सबसे ज्यादा प्यार है।"

 

Tags: Sriti Jha , TV , TV industry , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD