“हर काम देश के नाम” : आर्मी कमांडर पश्चिमी कमान दवारा खासा मिलिट्री स्टेशन का दौरा
Web Admin
5 Dariya News
अमृतसर , 18 Jul 2020
Last updated on: Jul 18, 2020, 00:00 IST
आर्मी कमांडर पश्चिमी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी सिंह ने जी. ओ. सी वज्र कोर लेफ्टिनेंट जनरल एस के शर्मा और जी. ओ. सी पैंथर डिविजन मेजर जनरल विक्रम सिंह के साथ आज डोगराई ब्रिगेड और खासा मिलिट्री स्टेशन के ऑपरेशन क्षेत्रों का दौरा किया।ऑपरेशन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के साथ आर्मी कमांडर ने फ्लेमिंग एरो ब्रिगेड, वज्रा बेटल स्कूल के ट्रेनिंग क्षेत्रों और क्वारंटाइन सुविधाओं का दौरा भी किया Iआर्मी कमांडर ने युद्ध संबंधी तैयारियों तथा कोविड के लिए कोर द्वारा किए गए प्रबंधन और लोक प्रशासन को प्रदान सहायता के लिए संतुष्टि वयक्त की I उन्होंने वज्र कोर और पैंथर डिविजन के जवानो के उच्च मनोबल की सराहना की तथा तत्परता से सेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।