Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एलएसी विवाद में भारत का पक्ष रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर संभालेंगे सैन्य अकादमी की कमान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2020

Last updated on: Sep 30, 2020, 00:00 IST

लेह में भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह, जिन्होंने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ एलएसी विवाद में भारतीय प्रतिक्रिया का नेतृत्व किया है, वह अब सैन्य अकादमी का कार्यभार संभालेंगे। लेह स्थित मौजूदा 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह, जो सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ सैन्य वार्ता में लगे हुए थे, वह अब एक अक्टूबर से देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की कमान संभालेंगे। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल पी. जी. के. मेनन लेंगे, जो वर्तमान में सेना मुख्यालय में शिकायत सलाहकार बोर्ड (सीएबी) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। वह सेवा निवारण प्रणाली के प्रभारी हैं और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने को सीधे रिपोर्ट करते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन हाल ही में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई कोर कमांडर-स्तरीय बैठक का भी हिस्सा थे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सिंह पूरी तरह से लगातार पांच कोर कमांडर-स्तरीय बैठकों में चीन के साथ बातचीत में लगे हुए थे। वह पहले दिन से ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। 21 सितंबर को छठे दौर की बातचीत के दौरान ही लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पांच महीने तक चले गतिरोध के प्रस्ताव पर चर्चा करने वाली वार्ता टीम में शामिल हुए। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने अतीत में चीन सीमा के लिए जिम्मेदार एक डिवीजन की कमान संभाली थी और पहले ब्रिगेडियर के रूप में 14 कोर में उनका कार्यकाल था। 

21 सितंबर को हुई अंतिम बैठक में चीन ने जोर देकर कहा कि भारत को वार्ता से पहले पैंगॉन्ग झील के दक्षिण तट पर रणनीतिक ऊंचाइयों को छोड़ना होगा। कॉर्प्स कमांडर-स्तरीय वार्ता के दौरान चीन ने भारत से कहा कि जब तक कि भारत रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों को खाली नहीं कर देता, तब तक वे पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को खत्म करने के लिए होने वाली चर्चा नहीं करेंगे। एलएसी के पास दोनों देशों की सेनाएं पिछले चार महीनों से आमने-सामने हैं और उनके बीच हिंसक झड़प भी हो चुकी है, जिससे युद्ध जैसी स्थिति भी पैदा हो गई है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक पहले दक्षिणी तट पर स्थिति को हल करने के लिए अडिग हैं, जहां भारतीय सेना सामरिक रूप से मजबूत स्थिति में है। मगर भारत पूरे लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने के लिए एक रोडमैप चाहता है। भारत ने दृढ़ता से कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को सही ढंग से निर्धारित किया जाना चाहिए। भारत ने बातचीत के दौरान कहा कि एलएसी के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में गतिरोध बिंदुओं पर चर्चा की जानी चाहिए। एक शीर्ष भारतीय सेना अधिकारी ने कहा, "जब पूरे क्षेत्र में ही बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है, तो चर्चा को एक या दो स्थानों तक ही सीमित क्यों रखा जाना चाहिए?" भारत ने दक्षिणी तट के पास पैंगॉन्ग झील पर महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले स्थानों पर अपनी पहुंच स्थापित कर ली है, जिसमें रेचिन ला, रेजांग ला, मुकर्पी शामिल हैं, जहां अब तक किसी भी देश की सेना की पहुंच नहीं थी। भारत और चीनी सेना के जवानों के बीच 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प हो चुकी है, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं और कुछ चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD