Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत को दो मोर्चो पर कार्रवाई का खतरा : जनरल बिपिन रावत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि भारत को उत्तरी और पश्चिमी मोर्चो पर समन्वित कार्रवाई का खतरा है। जनरल रावत ने कहा कि चीन के आक्रामक दुस्साहस को नियंत्रित करने और रोकने के लिए भारत ने पर्याप्त उपाय अपनाए हैं।अमेरिका-भारत की रणनीतिक और साझेदारी फोरम (यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम) में जनरल रावत ने कहा, "हम अपनी सीमाओं के पार शांति चाहते हैं। बीते कुछ समय से हम चीन की ओर से की जा रही कुछ आक्रामक कार्रवाइयां देख रहे हैं, लेकिन हम इनसे निपटने में सक्षम हैं। हमारी तीनों सेनाएं सीमाओं पर उत्पन्न होने वाले सभी खतरों से निपटने में सक्षम हैं।"जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को वर्तमान के हालातों से निपटना होगा और आने वाले समय की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।सीडीएस रावत ने कहा कि चीन की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को दी जा रही आर्थिक सहायता और पाक को लगातार उपलब्ध कराया जा रहा सैन्य व राजनयिक सहयोग यह मांग करता है कि हम उच्च स्तर की तैयारियां करें।जनरल रावत ने कहा, "हमने अपनी सीमाओं पर इससे निपटने के लिए एक रणनीति तैयार की है।"पाकिस्तान के विषय पर, सीडीएस ने कहा कि वह एक छद्म युद्ध शुरू कर रहा है और भारतीय जमीन पर आतंकवादियों को उतारने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दे रहा है। जनरल रावत ने कहा, "वे जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करते रहते हैं। वे हमारे देश के अन्य क्षेत्रों में भी आतंकवाद का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।"रावत ने कहा कि भारत सरकार भी सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीएस ने कहा, "हम क्षेत्र के अधिकांश देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत में संलग्न हैं, जिसमें चीन भी शामिल है।"भारत और चीन की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले चार महीने से आमने-सामने हैं। बातचीत के कई स्तरों के बावजूद, अभी तक गतिरोध खत्म करने को लेकर कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

 

Tags: Miltary , Military , Chief of Defence Staff General Bipin Rawat , Chief of Defence Staff , General Bipin Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD