Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

5 राफेल विमान अंबाला वायुसेना अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतरे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jul 2020

Last updated on: Jul 29, 2020, 00:00 IST

फ्रांस के विमान विनिर्माता दशॉ द्वारा निर्मित 36 मीडियम मल्टी-रोल रॉफेल लड़ाकू विमानों में से पांच विमान बुधवार अपराह्न् हरियाणा के अंबाला में स्थित वायुसेना अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतर गए। इस वायुसेना अड्डे का इस्तेमाल उत्तरी या पश्चिमी सीमाओं पर किसी संघर्ष की स्थिति में किया जा सकता है।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, "पक्षी अंबाला में सुरक्षित तरीके से उतर गए हैं।"राजनाथ ने कहा, "राफेल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने के साथ ही हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई है। ये बहुभूमिका वाले विमान आईएएफ की क्षमताओं को क्रांतिकारी के रूप से बढ़ा देंगे।"मजेदार बात यह कि भारतीय वायुसेना में इन नए एडिशंस को मौजूदा चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के नाम पर रखा गया है।राफेल लड़ाकू विमानों के दो स्क्वोड्रन में से एक पाकिस्तान में पश्चिमी सीमा के लिए अंबाला में स्थित होगा, जबकि दूसरा स्क्वोड्रन पश्चिम बंगाल में हरिमारा में स्थित होगा और वह चीन सीमा के लिए समर्पित होगा, जहां भारतीय और चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक एक सीमा गतिरोध में आमने-सामने हैं, जिसमें 15 जून को हुए एक खूनी संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो चुके हैं और अज्ञात संख्या में चीनी सैनिक भी मारे जा चुके हैं।रक्षामंत्री ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद समय पर विमानों और इसके हथियारों की आपूर्ति के लिए फ्रांस सरकार, दशॉ एविएशन और अन्य फ्रेंच कंपनियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि विमानों का उड़ान प्रदर्शन बहुत अच्छा है और उनके हथियार, रडार और अन्य सेंसर व इलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमताएं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।राजनाथ ने ट्वीट किया, "भारत में इसके पहुंचने से आईएएफ हमारे देश पर संभावित किसी खतरे को रोकने में बहुत मजबूत स्थिति में रहेगा।"राजनाथ ने यह भी कहा कि जो लोग भारत की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय वायुसेना की नई क्षमताओं के बारे में चिंतित होना चाहिए।मंत्री ने कहा कि राफेल विमान तभी खरीदे गए, जब वे आईएएफ की सामरिक जरूरतों को पूरी तरह पूरा करते थे। उन्होंने उन आरोपों का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया है कि राफेल विमान के लिए फ्रांस को उदारता से भुगतान किए गए।उन्होंने कहा, "इस खरीददारी के खिलाफ निराधार आरोपों का पहले ही जवाब दिया जा चुका है।"

 

Tags: Miltary , Military , Ambala , Haryana , Rafale jets , Rafale fighter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD