Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

समाजसेवी संस्था इंक्रेडिबल कांगड़ा ने किया उपायुक्त को सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

समाजसेवी संस्था इंक्रेडिबल कांगड़ा ने कोविड-19 में दौरान उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवायें प्रदान करने के लिये आज यहां उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इंक्रेडिबल कांगड़ा संस्था के विशाल सिंधी ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा जिला में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रारम्भिक दौर में ही उत्कृष्ट कदम उठाये गये थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थलों पर बाहर से आने वाले लोगों के लिये 94 क्वारंटीन केन्द्र बनाये गये जिनमें लोगों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाई गईं। इसके साथ ही मेडिकल व हंगर हेल्पलाईन लोगों की सुविधा के लिये जारी की गईं तथा आवश्यक वस्तुआं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न स्थानों पर संस्थागत केन्द्रों में योग प्रशिक्षण भी दिया गया और 20 अस्पतालों में कोविड-19 के नमूने एकत्रित किये गये और प्रदेश में सबसे अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग की गई। इसके साथ ही होम क्वारंटीन किये गये लोगों से सीधी संवाद स्थापित करने के लिये उपायुक्त ने मोबाईल कॉल के माध्यम से सभी तक पहूंच बनाई और उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इसके अलावा उपायुक्त  ने प्रदेश से बाहर रहने वाले लोगों की सुविधा के लिये कर्फ्यू पास बनाने के लिये अलग से पोर्टल विकसित करवाया। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिये घरद्वार पर राशन की उपलब्धतता भी सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 के मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर रहा है और उपायुक्त ने प्रत्येक क्षेत्र में आगे रह कर लोगों को सुविधायें पहुंचाना सुनिश्चित किया है, इसके लिये उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति प्रशंसा के पात्र हैं।इस अवसर पर समाजसेवी संस्था इंक्रेडिबल कांगड़ा के गौरव सिंधी, नीरज कुमार तथा राहुल भी उपस्थित रहे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD