Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी ने सात पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 24.02 लाख रुपए के चैक वितरित किए

गांवों में गलियों, नालियों और सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी राशि

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 28 May 2020

Last updated on: May 28, 2020, 00:00 IST

गुरु हर सहाय में कांग्रेस नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी ने वीरवार को 7 गांवों की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 24.02 लाख रुपए की राशि के चैक वितरित किए। ये पैसे इन गांवों में सड़कों, नालियों, गलियों और आरओ सिस्टम लगाने पर खर्च किए जाएंगे। अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत कई तरह के प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है और हलके में डवलपमेंट के लिए ढेरों ग्रांट्स पंजाब सरकार की तरफ से जारी की जा रही है। उन्होंने हलके में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की तरफ से करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार आ रहे नए प्रोजेक्ट्स की वजह से हलका तेजी से तरक्की कर रहा है और यहां लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मुहिम शुरू की गई है।उन्होंने गांव फरूवाला को 6 लाख रुपए, गांव राजा राय को 5.78 लाख रुपए, बस्ती दुला सिंह वाली को 1.87 लाख रुपए, अतूवाला को 1.87 लाख रुपए, मोती वाला को 3.50 लाख रुपए, बस्ती सरूप सिंह वाली को 3 लाख रुपए और बस्ती बोहरीयाँ को 2 लाख रुपए की ग्रांट कै चैक दिए। गांव की पंचायतों ने इस राशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीपीओ गुरु हर सहाय सरबजीत सिंह, प्रताप सिंह ममदोट, रविदत चावला ब्लॉक प्रधान, दविंदर जंग मेंबर जिला परिषद, हंसराज बटी, अमरीक सिंह गुरु हर सहाय, मेजर सिंह सरपंच मौजूद थे।

 

Tags: Anumit Hira Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD