Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम के तहत 12वीं कक्षा के 20 बच्चों को स्मार्ट फोन सौंपे

जिले में 64 स्कूलों के 5196 बच्चों को दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 12 Aug 2020

Last updated on: Aug 12, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की तरफ से युवाओं को स्मार्ट फोन देने का वायदे के तहत बुधवार को जिले में कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट स्कीम को लांच किया गया। डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर गुरपाल सिंह चाहल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी, जसमेल सिंह लाड्डी गहरी, कांग्रेस के जिला प्रधान गुरचरण सिंह नाहर, हरिंदर सिंह खोसा, एसडीएम अमित गुप्ता समेत गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जन्माष्टमी व अंतर्राष्ट्रीय युवक दिवस के पवित्र मौके पर इस स्कीम की लांचिंग हुई। कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट स्कीम की शुरूआत प्रदेश भर में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की मौजूदगी में एक साथ की गई। लांचिंग पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने सभी बच्चों को बधाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार की तरफ से उठाया गया यह एक ऐतिहासिक कदम है। कोरोना वायरस की महामारी के कारण पिछले कुछ समय से बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से चल रही है लेकिन गरीब परिवारों के बच्चों, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं थे, वह इस ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं ले पा रहे थे। इस स्कीम के तहत 12वीं कक्षा के सभी बच्चों को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे, जिसके चलते वह ऑनलाइन पढ़ाई करने, किसी भी परीक्षा की तैयारी करने और आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

बुधवार को जिन 20 बच्चों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए, उनमें 15 लड़कियां व 5 लड़के शामिल हैं, जिनके नाम रितिका, रीमा, दीक्षा, नवजोत, प्रकाश, सतनाम कौर, सोनिया रानी, नंदिनी, रीमा रानी, पूजा रानी, हरमनदीप कौर, हरमनप्रीत कौर, मुस्कान छाबड़ा, मानसी सेठी, सुमनप्रीत कौर, प्रकाश सिंह, नवजोत सिंह, मोहित कुमार, करन और गगन सिंह शामिल हैं। ये बच्चे पांच विभिन्न सरकारी स्कूलों सरकारी सीनियर कन्या सैकेंडरी स्कूल फिरोजपुर, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल ममदोट, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल जीरा, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) गुरुहरसहाय से बुलाए गए थे।विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने बताया कि जिले में कुल 5196 बच्चों को ये फोन वितरित किए जाएंगे, जिनमें 2517 लड़के व 2679 लड़कियां शामिल हैं। ये सभी बच्चे जिले के 64 सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए 1.74 लाख स्मार्ट फोन तैयार करवाए गए हैं, जिस पर 92 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चे इन मोबाइल फोन के जरिए न सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई ब्लकि डिजीटल पेमेंट, इंश्योरेंस, ऑनलाइन बैंकिंग इत्यादि के बारे में भी सीख पाएंगे। इससे न सिर्फ ये बच्चे ब्लकि इनके भाई-बहन भी ऑनलाइन क्लास का फायदा ले सकेंगे।मोबाइल फोन प्राप्त करने के बाद अपना तुजुर्बा व उम्मीदें सांझा करते हुए कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि ये स्मार्ट फोन उनकी पढ़ाई-लिखाई की पूरी दिशा ही बदल देगा क्योंकि इससे वह न सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं लगा पाएंगे ब्लकि करियर गाइडेंस और विभिन्न नौकरियों के लिए अप्लाई करने के सक्षम भी होंगे। मोबाइल फोन को खोलते हुए विद्यार्थियों ने अपनी खुशियां जाहिर कीं और कहा कि इस क्षण को वह जिंदगी भर याद रखेंगे।

 

Tags: DC Ferozepur , Punjab Smart Connect Scheme , Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Gurpal Singh Chahal , Anumit Hira Sodhi , Anumeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , PPCC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD