Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुमीत हीरा सोढ़ी ने की भारतीय वायु सेना के जज्बे की प्रशंसा

अनुमीत हीरा सोढ़ी
अनुमीत हीरा सोढ़ी
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Feb 2019

Last updated on: Feb 27, 2019, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुमीत हीरा सोढ़ी ने पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हमले की प्रशंसा की और बधाई दी। उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा उठाए गए इस बहादुरी भरे कदम की प्रशंसा की और इसे जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को भारतीय सेना पर हुए बर्बर आतंकी हमले का बदला बताया।जैश ए मोहम्मद के आतंकियों द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के 12 दिन बाद इंडियन एयर फोर्स द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकियों के शिविरों पर हमला कर करीब 300 आतंकियों को मार गिराना, उस हमले का सटीक जवाब है। इस सर्जिकल स्ट्राइक की प्रशंसा पूरा देश कर रहा है। अनुमीत हीरा सोढ़ी ने भी इस काउंटर अटैक बारे अपने विचार रखे हैं।  वह एक राष्ट्रवादी हैं और रोज करीब 10 अखबार पढ़ते हैं तथा खुद को विभिन्न तरह की सूचनाओं से लैस रखते हैं।भारतीय वायु सेना द्वारा काउंटर अटैक बारे बातचीत करते हुए अनुमीत हीरा सोढ़ी ने कहा कि यह सिर्फ बहादुर सैनिकों की बदौलत ही मुमकिन हो सका है, यह वही हैं जिनके कारण हम रातों को सुरक्षित और शांति से अपने घरों में सो सकते हैं। इसके लिए भारतीय सेनिक अपने परिवारों से दूर रहते हैं, बिना यह जाने की आगे कल क्या हो जाएगा। मैं उनके इस जज्बे के लिए जो देश को सुरक्षा प्रदान करता है को सलाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि शहीद हमेशा भारतीयों के दिलों में जिंदा रहेंगे। साथ ही निर्भीक और बहादुरी भरे भारतीय वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक जो पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर पर की गई, को भारत के सैनिकों के ऊपर बर्बर हमले का बदला बताया। उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल और बहादुर पायलट अपने इस बहादुर कारनामे के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

 

Tags: Anumit Hira Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD