Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

9वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप में पंजाब विजेता, चंडीगढ़ दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा

गतका विरासती और आत्म-रक्षा का खेल : डिप्टी कमिशनर

Anumit Hira Sodhi, Punjab Congress, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur, Gurpal Singh Chahal, Guru Har Sahai, Ferozepur, Gatka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरू हरसहाए , 09 Aug 2021

Last updated on: Aug 09, 2021, 00:00 IST

माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल गुरू हरसहाए में पिछले तीन दिनों से चल रही 9वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप की ओवरआल ट्राफी पंजाब ने जीत ली जबकि चंडीगढ़ स्टेट दूसरे स्थान पर और दिल्ली के तलवारबाज़ तीसरे स्थान पर रहे। इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में 16 राज्यों की टीमों के 535 पुरुष खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।विजेता खिलाड़ियों को इनामों का वितरण पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा डिप्टी कमिशनर फ़िरोज़पुर गुरपाल सिंह चाहल और अनुमीत सिंह हीरा सोढी ने किया क्योंकि खेल मंत्री राणा सोढी की अपरिहार्य व्यस्तता के कारण डिप्टी कमिशनर बतौर मुख्य मेहमान और हीरा सोढी ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरक्त की।इस मौके पर बोलते हुये डिप्टी कमिशनर गुरपाल सिंह चाहल ने कहा कि गतका पंजाब की विरासती और आत्म-रक्षा की खेल होने के कारण अधिक से अधिक बच्चों को इस खेल की तरफ प्रेरित होने की ज़रूरत है जिससे रिवायती खेल प्रफुल्लित हो सके। अपने संबोधन में हीरा सोढी ने कहा कि कि वह खेल मंत्री की तरफ से गतका ऐसोसीएशन को भरोसा दिलाते हैं कि गतका खेल की प्रफुल्लता में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने खेल मंत्री की तरफ़ से ऐलान किया कि गुरू हरसहाय में गतका ट्रेनिंग सैंटर और बच्चों को शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए जिम को जल्द चालू किया जायेगा। उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप करवाने के लिए गतका एसोसिएशन को पाँच लाख रुपए का ऐच्छिक अनुदान देने का भी ऐलान किया। इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका एसोसिएशन पंजाब के प्रधान हरबीर सिंह दुग्गल ने भी खिलाड़ियों को गतके की प्राप्तियों के बारे रौशनी डाली।इस मौके पर दूसरों के इलावा प्रसिद्ध समाजसेवी आतमजीत सिंह डेविड, डा. प्रीतम सिंह मीत प्रधान नेशनल गतका ऐसोसीएशन, हरजिन्दर कुमार संयुक्त सचिव, बलजीत सिंह वित्त सचिव, कमल पाल सिंह प्रधान ज़िला गतका ऐसोसीएशन फ़िरोज़पुर और स्कूल के प्रिंसिपल डा. पंकज धमीजा भी मौजूद थे।

 

Tags: Anumit Hira Sodhi , Punjab Congress , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , Gurpal Singh Chahal , Guru Har Sahai , Ferozepur , Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD