Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

डीसी व सूचना आयुक्त ने 6 हस्तियों को दिया गतका पुरस्कार

गतका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए दिया सम्मान

 Anumit Hira Sodhi, Punjab Congress, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur, Gurpal Singh Chahal, Guru Har Sahai, Ferozepur, Gatka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरु हरसहाय/फिरोजपुर , 09 Aug 2021

Last updated on: Aug 09, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर गुरपाल सिंह चाहल और पंजाब के सूचना आयुक्त अनुमित सिंह सोढ़ी ने आज गुरु हरसहाय में गतका पुरस्कारों से 6 हस्तियों को सम्मानित किया, जिससे गतका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।यह पहली बार है कि दुनिया के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन ‘नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की ओर से सिख विरासत की खेल गतके को प्रफुलित करने के लिए भरपूर योगदान डालने तथा गतका के क्षेत्र में विल्क्षण प्राप्तियों को करने के बदले साल २०२० तथा २०२१ के बदले चार प्रमुख गतका हस्तियों तथा दो नामवर खिलाडिय़ों को गतका अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस मुबारिक दिन खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को समारोह में शामिल होना था, लेकिन उनकी जगह उपायुक्त गुरपाल सिंह चाहल, सूचना आयुक्त अनुमित सिंह सोढ़ी और राष्ट्रीय गतका संघ के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बलदेव सिंह बोपराय गुरदासपुर और अवतार सिंह पटियाला को सर्वोच्च गतका गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

गतका प्रतियोगिताओं में अपना नाम कमाने वाले गतकाबाज सिमरनजीत सिंह चंडीगढ़ और एक्विंदर कौर कपूरथला को एनजीएआई को गतका अवार्ड प्रदान जबकि गतके के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बदले सुखचैन सिंह कलसाणी हरियाणा तथा गुरविंदर कौर सीचेवाल, सुल्तानपुर लोधी को ‘प्रैजीडैंटज गतका अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने कहा कि यह गतका अवार्ड हर वर्ष दिए जाएंगे।इस अवसर पर गतका खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पांचवें राष्ट्रीय गतका दिवस के मौके पर विरासती गतका मुकाबलों में भाग लिया था।इन में शस्त्र प्रदर्शन कला में जेतू रही सरदार हरी सिंह नलवा गतका अखाड़ा भुच्चो खुर्द, बठिंडा की टीम तथा दूसरे स्थान पर रही खालसा गतका एकेडमी शाहबाद, हरियाणा की टीम सहित व्यक्तिगत शस्त्र प्रदर्शन कला में जेतू एकस पिता एकस के हम बारिक गतका अखाड़ा मुंडी खुर्द खरड़, जिला एसएएस नगर के गतकेबाज जसकर्ण सिंह को इंटरनैश्नल सिख मार्शल आर्ट कौंसिल की ओर से नगद ईनामों से सम्मानित किया गया।इस सम्मान समागम के मौके पर डा. प्रीतम सिंह मीत प्रधान नैश्नल गतका एसोसिएशन, हरजिंदर कुमार संयुक्त सचिव, बलजीत सिंह वित्त सचिव, हरबीर सिंह प्रधान पंजाब गतका एसोसिएशन, कमल पाल सिंह प्रधान जिला गतका एसोसिएशन फिरोजपुर तथा स्कूल के प्रिंसीपल डा. पंकज धमीजा भी मौजूद थे।

 

Tags: Anumit Hira Sodhi , Punjab Congress , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , Gurpal Singh Chahal , Guru Har Sahai , Ferozepur , Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD