Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जिले में गैर कानूनी माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी : अपनीत रियात

कहा, माइनर मिनरल की गैर कानूनी निकासी संबंधी हैल्प लाइन नंबर पर दी जा सकती है सूचना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2020

Last updated on: May 18, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी व यदि कोई ऐसा मामला सामने आया तो संबंधित व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वे आज माइनिंग विभाग व जिला पुलिस के अधिकारियों को बैठक के दौरान हिदायत कर रहे थे।अपनीत रियात ने माइनिंग विभाग व जिलान पुलिस के अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि आपसी तालमेल कर गैर कानूनी माइनिंग रोकने के लिए लगातार चैकिंग करनी यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब-हिमाचल सीमा के नजदीक इलाकों में चैक पोस्ट बनाई जाएं, ताकि जिला पुलिस सहित माइनिंग विभाग के अधिकारियों की टीमें बना कर 24 घंटे निगरानी रखनी यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी तौर पर हिमाचल से होती माइनिंग को भी सख्ती से रोका जाएगा।अपनीत रियात ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अवैध माइनिंग के खिलाफ काफी गंभीर है व उनके दिशा-निर्देशों पर जिले में ऐसा अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिला पुलिस के साथ तालमेल कर विशेष निगरानी रखी जाए व यदि कोई अवैध माइनिंग का केस सामने आता है, तो तुरंत कार्रवाई यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, माइनिंग अधिकारी श्रीमती हरजोत कौर, एस.डी.ओ. श्री आलोक चौधर व श्री राजीव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

                                               

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD