Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘आप’ ने शराब माफिया पर नकेल डालने के लिए शराब निगम बनाने की मांग की

अमन अरोड़ा के नेतृत्व में स्पीकर को मिले ‘आप’ विधायक व नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2020

Last updated on: Feb 19, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बजट सत्र के मद्देनजर विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह को मिल कर जहां बजट सत्र का समय कम से कम 25 दिन तक करने की मांग रखी वहीं राज्य में बेलगाम शराब माफिया को नकेल डालने के लिए ‘दा पंजाब स्टेट लीकर निगम बिल -2019’ पेश करने की इजाजत मांगी।विधान सभा परिसर में स्पीकर के साथ मुलाकात करने के उपरांत पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, प्रवक्ता नील गर्ग और सतवीर वालीया ने बताया कि उन्होंने स्पीकर के पास तीन मुख्य मुद्दे उठाए। जिनमें दिल्ली और तामिलनाडु व अन्य राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी शराब निगम स्थापित के लिए बजट सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से अमन अरोड़ा द्वारा तैयार किए प्राईवेट बिल को सदन में पेश करने की इजाजत मांगना प्रमुख है। अमन अरोड़ा ने कहा कि आज एक तरफ पंजाब शराब की खप्त के लिए देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जबकि शराब से राजस्व केवल साढ़े 5 हजार करोड़ ही इक्कठा हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि शराब निगम को सही ढंग के साथ चलाया जाए तो करीब 12000 करोड़ राजस्व इक्कठा हो सकता है और रोजगार भी पैदा होगा। उन्होंने मिसाल दी कि तामिलनाडु करीब 29000 करोड़ रुपए शराब से इक्कठा करता है जबकि पंजाब की खप्त लगभग तामिलनाडु जितनी है। अरोड़ा ने कहा कि शराब माफिया और शराब फैक्टरियों के मालिक राज्यों में बड़े स्तर पर शराब तस्करी कर सरकारी खजाने को भारी चूना लगाते हैं।अमन अरोड़ा ने कहा कि निजी थर्मल प्लांटों के साथ पिछली बादल सरकार की तरफ से किए घातक बिजली खरीद समझौते (पीपीएज) रद्द करने सम्बन्धित इस बार फिर प्राईवेट मैंबर बिल ‘आप’ की तरफ से लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन घातक समझौतों के कारण जहां पंजाब में बिजली बेहद महंगी है, वहीं 25 सालों में सरकारी खजाने और लोगों पर 70 हजार करोड़ रुपए का फालतू और अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ रहा है। अमन अरोड़ा ने कोला वाश के लिए 4100 करोड़ के फालतू बोझ के बारे में भी सरकार को नालायक करार दिया। जिस कारण हाल ही दौरान 36 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी की गई है।अमन अरोड़ा ने बताया कि इस तरह हितों के टकराव के बारे में भी प्राईवेट मैंबर बिल का खरड़ा स्पीकर को सौंपा। अरोड़ा ने ‘कनफ्लिक्ट आफ इंट्रस्ट’ पर लगाम कसने के लिए एक विशेष कमीशन गठित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पिछली बादल सरकार की तरह कैप्टन की सरकार में मंत्री और अफसर अपने पदों का दुरुपयोग कर पंजाब और पंजाबियों को लूट रहे हैं। जिस को नकेल डालने के लिए ऐसा बिल और कमीशन जरूरी है। 

 

Tags: Aman Arora , Rana Kanwarpal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD