Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य प्राथमिकता: अरोड़ा

Aman Arora, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 17:59 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा पहले से ही रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पदभार संभालने के बाद श्री अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मानतथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता लालफीताशाही को समाप्त कर तथा टिकाऊ उद्योगों को बढ़ावा देकर पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना है। 

साथ ही प्रत्येक औद्योगिक विस्तार में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त औद्योगिक नीति, हरित ऊर्जा, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों को आपस में जोड़कर राज्य में सुचारु एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को ‘व्यवसाय करने में सुगम’ राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां हमारे युवाओं के लिए सम्मानजनक और कौशल आधारित रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।” उन्होंने आगे कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य अब कौशल विकास और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ चुके हैं, जिससे राज्य में एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा, जहां विकास, हरित ऊर्जा और रोजगार साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले उद्योग भवन पहुंचने पर श्री अरोड़ा का प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बंसल, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अमित ढाका, सचिव उद्योग श्री महिंदर पाल, निदेशक उद्योग श्री जसप्रीत सिंह, पंजाब इन्फोटेक के एमडी श्री एच.एस. बराड़, पीएसआईडीसी के एमडी श्री हरप्रीत सिंह सूदन तथा पंजाब वित्त निगम की एमडी श्रीमती सेनू दुग्गल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की और अधिकारियों को प्रगति अधीन औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाने तथा राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD