Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊर्जा से लैस; 661 सरकारी इमारतों पर भी लगेंगे 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट : अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने गांवों में 3 लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 6 महीने का लक्ष्य तय किया

Aman Arora, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 09:27 IST

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज राज्य की प्रमुख इमारतों पर 2 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान किया। इसमें श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा (500 किलोवाट), अमृतसर में भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (400 किलोवाट) और एन.आई.बी.ई. कपूरथला (300 किलोवाट) के प्रोजेक्ट शामिल हैं।

यहां पेडा कॉम्प्लेक्स में हरित ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 661 सरकारी इमारतों की छतों पर 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने के लिए वर्क ऑर्डर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बैठक के दौरान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और एन.आई.बी.ई. कपूरथला समेत प्रमुख विरासत एवं शैक्षणिक इमारतों पर 2 मेगावाट सोलराइजेशन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अगस्त 2026 के मध्य तक की समय सीमा तय की।

उन्होंने कहा कि राज्य में 661 सरकारी इमारतों पर 18.6 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांटों के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और अब तक 34 सरकारी इमारतों पर 1.413 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। गांवों की गलियों को रात में भी रोशन करने के लिए एक अलग पहल के तहत श्री अमन अरोड़ा ने पेडा को अगले छह महीनों के अंदर तीन लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए।

पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) पहले ही पंजाब भर के 5,835 गांवों में 1.19 लाख से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगा चुकी है। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब अपने स्वस्थ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विरासत-ए-खालसा जैसी विरासत स्थलों और 661 सरकारी इमारतों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगाकर हम बिजली के बिलों और प्रदूषण में कमी ला रहे हैं तथा लोगों के लिए विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित कर रहे हैं। 

श्री अरोड़ा ने कहा कि 18.6 मेगावाट के ये प्रोजेक्ट और 3 लाख स्ट्रीट लाइटें पंजाब के स्वस्थ पर्यावरण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सालाना करोड़ों रुपये की बचत भी करेंगी। इस दौरान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने श्री अरोड़ा को अवगत कराया कि 129 गांवों में 2,521 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम वर्तमान में प्रगति पर है, जिसके जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

कृषि क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,000 से अधिक ऑफ-ग्रिड स्टैंडअलोन सोलर वाटर पंप लगाए गए हैं। समीक्षा बैठक में पेडा के सीईओ श्री अभिजीत कपलिश और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD