Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी भाषा कमीशन को बहाल किया जायेगा-कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी

लुधियाना में राज्य स्तरीय ‘मातृभाषा दिवस’ के दौरान प्रमुख शख्सियतों का सम्मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Feb 2020

Last updated on: Feb 19, 2020, 00:00 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार सृजन, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले संबंधी विभागों के कैबिनेट मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब सरकार मातृभाषा पंजाबी को बनता मान-सम्मान दिलाने के लिए पंजाबी भाषा कमीशन को बहाल करेगी। इस समागम में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और ओद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन श्री महेन्दर सिंह के.पी. विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।आज स्थानीय गुरू नानक भवन में ‘मातृभाषा दिवस’ सम्बन्धी आयोजित राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए स. चन्नी ने कहा कि ‘‘मातृभाषा वह भाषा होती है, जो दिलों पर राज करती है। जिसमें बोलकर कोई अपने मन के भाव बढिय़ा तरीके से प्रकट कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाबी विश्व की 10वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। जो भी स्कूल पंजाबी बोलने पर विद्यार्थियों को जुर्माने आदि लगाएगा उसके साथ पंजाब सरकार द्वारा बड़ी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। प्रशासकीय कार्यों में भी पंजाबी भाषा के प्रयोग को उत्साहित किया जा रहा है।स. चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा तारीख़ 14 से 21 फरवरी तक ‘‘पंजाबी भाषा और सभ्याचार उत्सव’’ के शीर्षक अधीन हफ़्ता भर चलने वाले समागम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पंजाबी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए वचनबद्ध है। इसी कारण इस दिशा में कई प्रयास भी किये जा रहे हैं।आज के समागम के दौरान 13 प्रमुख शख्सियतों श्री खुशदेव सिंह गिल (भंगड़ा), श्री हरदीप (लोक गायक), श्री भुपिन्दर बब्बल (लोक गायक), श्रीमती डोली मल्कीयत (गिद्दा), श्री करमजीत सिंह खरड़ (अलगोज़ा वादक), श्रीमती सरबजीत कौर मांगट (गिद्दा), श्री तेजवंत किट्टू (संगीत निदेशक), श्री बलकार सिंह (भंगड़ा), श्री सुरिन्दर सिंह (भंगड़ा), श्रीमती प्रभशरन कौर (गिद्दा), श्री देव राज (ढोलक वादक) और श्री माली राम (ढोलक वादक) का विशेष सम्मान किया गया।समागम के दौरान पंजाबी के मशहूर लोक गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतीकरण से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पंजाबी भाषा को प्यार करने संबंधी कहा। बहु-तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं की कई टीमों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा आदि का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अन्यों के अलावा चेयरमैन श्री के.के. बावा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमन बालासुब्रामनियम, कार्यकारी डिप्टी कमिश्नर श्री इकबाल सिंह संधू, श्री एम.एस. जग्गी आई.ए.एस., श्री करनेश शर्मा आई.ए.एस. और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD