Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कविन्द्र गुप्ता ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया

Kavinder Gupta, Charanjit Singh Channi, Manish Sisodia, Mohinder Bhagat, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 26, 2026, 15:19 IST

पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि राम नवमी जैसे त्योहार सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं और नई ऊर्जा का संचार करते है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखता है।

भगवान राम की शिक्षाएं आज भी लोगों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। श्री गुप्ता ने शोभा यात्रा को अनुशासित और भक्तिमय तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से एकता, भक्ति और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। 

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, देवी तालाब मंदिर समिति के अध्यक्ष शीतल बिज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर प्रशासन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Charanjit Singh Channi , Manish Sisodia , Mohinder Bhagat , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD