Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

चरणजीत सिंह चन्नी का मान सरकार पर निशाना, बोले, आपदा पर अब बैठक करने का कोई फायदा नहीं

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 16:52 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में आई बाढ़ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी सरकार आई है, तब से बाढ़ आ रही है। 

साढ़े तीन साल में सरकार ने दरिया, नहरें, गली और नालियों की कोई सफाई नहीं करवाई है। साथ ही अवैध खनन करके दरिया से रेत उठवा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की मीटिंग पर कहा कि बाढ़ आने के बाद बैठक करने का कोई फायदा नहीं है। 6 महीने पहले आपदा से निपटने के लिए रणनीति बनाई जाती है। 

ये लोग सिर्फ दिल्ली में मीटिंग करते हैं और इनको काम के बारे में कुछ भी पता नहीं है। चन्नी ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को जगाना होता है, क्योंकि सब कुछ सरकार के हाथ में होता है। चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदुओं की सरकार बोलकर लोगों से वोट हासिल की, लेकिन हिंदुओं को क्या दिया? अब ये लोग वोट चोरी कर रहे हैं। 

चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर कहा कि यह पुरस्कार मेरा नहीं, बल्कि जालंधर के लोगों का है। उन्होंने कहा कि वे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जालंधर-मुंबई फ्लाइट चलाई गई और अब वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू करवाने की कोशिश जारी है। 

उन्होंने कहा कि हमने रेल मंत्री से दिल्ली-जम्मू-कटरा वंदे भारत ट्रेन को जालंधर कैंट रुकवाने की बात की है और जल्द वंदे भारत ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी। जालंधर के कई अंडर और ओवर ब्रिज को लेकर भी रेल मंत्री से बात की है और जल्द इनका काम शुरू करवाया जाएगा। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD