Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

खेलो इंडिया : सलाहकार फारूक खान ने गुलमर्ग विंटर गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 13 Feb 2020

Last updated on: Feb 13, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स, जम्मू-कश्मीर के संबंध में एक बैठक का आयोजन कर इसकी तैयारी की समीक्षा की।युवा सेवा एवं खेल सचिव सरमद हफीज़, पर्यटन एवं संस्कृति सचिव जुबैर अहमद, एमडी जेकेटीडीसी, एमडी जेएंडके केबल कार कार्पोरेशन, महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल के अलावा सुरक्षा, यातायात, सूचना, आतिथ्य एवं सत्कार, जेकेएसआरटीसी, जेएमसी, पर्यटन, जम्मू व कश्मीर खेल परिशद, जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक के दौरान, खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सुचारू आयोजन के लिए किये जाने वाले प्रबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए, सलाहकार ने कहा कि उपकरणों, अन्य चीजों को किराये पर लेना खेलों के आयोजन के लिए आवश्यक है, पहली प्राथमिकता स्थानीय विक्रेताओं को दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि उचित स्थानों पर आपदा प्रबंधन तैयारियों की जानी चाहिएं और राहत एवं बचाव टीमें भी तैनात होनी चाहिएं। उन्होंने संबंधित विभागों को हथकरघा, हस्तशिल्प आदि के लिए स्थानीय कारीगरों को दर्शाने के लिए लाइव डीमॉन्स्ट्रेशन स्टाल स्थापित करने के निर्देश दिये।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार के लिए राश्ट्रीय और स्थानीय पत्रकारों के साथ संपर्क रखने के अलावा पूरी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने के निर्देश दिये गये।उन्होंने पर्यटन विभाग को रोड़ शो में प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये जो अभी देश भर में चल रहे हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार के लिए हवाई अड्डों और अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग प्रदर्शित किये जाएंगे।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD