Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सलाहकार फारूक खान ने जम्मू हवाई अड्डे पर यात्रियों हेतु प्रबंधों का जायजा लिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान ने जम्मू हवाई अड्डे पर कोविड 19 लॉकडाउन के मानदंडों में छूट दिये जाने उपरांत आने वाले यात्रियों हेतु सभी किये गये प्रबंधों का जायजा लिया जिसमें आने जाने वाले यात्रियों के  पंजीकरण और स्क्रीनिंग की व्यवस्था षामिल है।सलाहकार खान ने विभिन्न विभागों के स्क्रीनिंग और सुविधा टीमों के साथ बातचीत करते हुए यात्रियों के विभिन्न परीक्षण और उनके बाद संगरोध के बारे में विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में पूछताछ  भी की। इस अवसर पर सलाहकार को हवाई अड्डे पर सभी प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन एवं जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले सभी हवाई-यात्रियों को कोविड-19 हेतु परीक्षण से पहले संस्थागत संगरोध में रखे जाने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सभी यात्रियों के परीक्षण के नमूने परीक्षण हेतु भेजे जाने एवं नकारात्मक परिणाम उपंरात  उन्हें घर भेज दिये जाने की भी जानकारी दी। अतिरिक्त पाजीटिव परिणाम को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पतालों में भेजे जाने की भी जानकारी दी। अतिरिक्त इनबाउंड यात्रियों के लिए विभिन्न आवास प्रदान करने तथा परिवहन सुविधाएं प्रदान करने की भी जानकारी सलाहकार को दी गई। सलाहकार ने हवाई अड्डे के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और जहां हवाई अड्डे के सुरक्षा के प्रभारी, गुरमीत सिंह ने उन्हें हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, जाँच और पहचान के बारे में बताया।सलाहकार खान ने स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस और अन्य संबद्ध विभागों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की, जो यात्रियों के सुगम आवागमन की सुविधा के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सीआईएसएफ के साथ निकट समन्वय में काम करते हैं।उन्होंने कोविड-19 संकट के दौरान अपनी निस्वार्थ सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जा रही सेवा की भी प्रशंसा की और लॉकडाउन अवधि के दौरान उनके सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD