Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष का 'दोहरा रवैया' फिर होगा उजागर : गजेंद्र शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Jodhpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जोधपुर , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 15:12 IST

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) और महिला आरक्षण कानून का विरोध करने वाले दल एक बार फिर देश के सामने बेनकाब होंगे। विपक्ष का दोहरा रवैया पिछले संसद सत्र में भी सामने आया था और मानसून सत्र में भी यही स्थिति देखने को मिलेगी।

जोधपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए गजेंद्र शेखावत ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही आबादी के कारण लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में परिसीमन अब केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि संवैधानिक आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संविधान में ही परिसीमन का प्रावधान किया गया था और परिसीमन अधिनियम के अनुसार 2025 के बाद नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जानी है।

महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पक्षधर नहीं हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में प्रभावी प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचित सदनों में महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन एक जरूरी कदम है।

गजेंद्र शेखावत ने महिला आरक्षण कानून पर विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले संसद सत्र की चर्चा के दौरान विपक्ष की 'महिला विरोधी सोच' स्पष्ट रूप से सामने आ गई थी। मानसून सत्र शुरू होने के बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी विधायी कार्यसूची तय करेगी, और जो दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जनता के सामने इसका जवाब देना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने इस दिन को भारत के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 'विकसित भारत' के विजन के तहत देश तेजी से बदल रहा है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के करीब 1,500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिस पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

गजेंद्र शेखावत ने कहा कि जैसलमेर उनका जन्मस्थान और पूर्व कर्मस्थल रहा है। ऐसे में देश के सबसे महत्वपूर्ण सीमावर्ती और पर्यटन जिलों में शामिल जैसलमेर का तेजी से विकास होते देखना उनके लिए गर्व की बात है। राजस्थान में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में सड़क, रेलवे और विमानन क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।

रेलवे विद्युतीकरण तेजी से बढ़ा है और जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें भी शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई है। जोधपुर में आधुनिक एयरपोर्ट विकसित किया गया है, जबकि जोधपुर, फलोदी और रामदेवरा रेलवे स्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है। इसके अलावा जोधपुर-जैसलमेर क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेलवे रखरखाव, वॉशिंग और परिचालन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जोधपुर के लिए 42 से अधिक नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा राजस्थान की विकास संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता दी है और राज्य की महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं को लगातार समर्थन दिया है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Jodhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD