Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल पश्चिमी राजस्थान के विकास का बड़ा आधार : किंजरापु राम मोहन नायडू

Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP, Gajendra Singh Shekhawat, Jodhpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जोधपुर , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे दौरे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल को पश्चिमी राजस्थान के विकास का बड़ा आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक टर्मिनल भवन नहीं, बल्कि जोधपुर की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट है। मीडिया से बातचीत में मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने कहा कि इस परियोजना को समय पर पूरा कराने में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा की और आर्किटेक्चर, टाइल्स, ग्लास सहित हर छोटे-बड़े पहलू पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखी। इसके लिए उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन है कि जहां-जहां नागरिक उड्डयन का विस्तार होगा, वहां केवल यात्रियों को ही नहीं बल्कि पूरे शहर की अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और हर वर्ग के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

नए टर्मिनल में मारवाड़ की संस्कृति, विरासत और स्थापत्य कला की झलक दिखाई देती है, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होगा। राम मोहन नायडू किंजरापू ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में जोधपुर एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 4 लाख से बढ़कर करीब 11 लाख हो गई है।

अब सरकार का लक्ष्य देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की दिशा में भी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से जोधपुर के हस्तशिल्प, स्थानीय बाजार, पर्यटन और विशेष रूप से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में शहर की पहचान को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

मंत्रालय इस दिशा में लगातार काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि आज नई उड़ान योजना के नए चरण का शुभारंभ भी किया गया है। पिछले दस वर्षों में उड़ान योजना ने देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है और आने वाले वर्षों में भी इसी सोच के साथ देशभर में हवाई सेवाओं का विस्तार जारी रहेगा।

 

Tags: Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP , Gajendra Singh Shekhawat , Jodhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD