Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

हिंदी विभिन्न भाषाओं के अस्तित्व का सम्मान करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोती है : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Culture and Tourism, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 12:29 IST

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित अशोक होटल में पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मंत्रालय के सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करना तथा इसके उपयोग को और बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से आए समिति के सदस्यों के साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव एवं महानिदेशक (पर्यटन) श्री सुमन बिल्ला, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री ज्ञान भूषण, भारत पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती मुग्धा सिन्हा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का प्रारंभ केंद्रीय मंत्री के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके पश्चात विभिन्न प्रांतों से आए समिति के गैर-सरकारी सदस्यों डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. अनुराग आनंद, डॉ. सुषमा सिंह, श्री सिस्ता मधुसूदन राव और श्री उमेश सिंह—ने पर्यटन मंत्रालय के सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर संतोष व्यक्त किया। सदस्यों ने सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और बढ़ावा देने के संबंध में भी अपने विचार साझा किए।

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी भाषाओं को साथ लेकर चलते हुए हिंदी को भी उचित स्थान और सम्मान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी सभी प्रांतों में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं के अस्तित्व का सम्मान करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोती है।

उन्होंने कहा कि हमें विविधता में संवाद और संवाद में सहमति बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। श्री शेखावत ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय का ‘अतुल्य भारत’ प्लेटफॉर्म हिंदी में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमें सहज उपयोग के माध्यम से हिंदी को व्यवहार में लाना होगा और इस बात पर ध्यान देना होगा कि हिंदी को सामान्य बोलचाल की भाषा कैसे बनाया जाए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भारत पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती मुग्धा सिन्हा द्वारा तैयार करवाए गए शब्दकोश ‘राजभाषा शब्द संगम’ का भी विमोचन किया। केंद्रीय मंत्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Culture and Tourism , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD