Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईआईएफपीटी बठिंडा ने भारत के 8 विभिन्‍न प्रतिष्ठित संस्‍थानों के साथ सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए

किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए निश्चित तौर पर विविधीकरण को अपनाना चाहिए: श्रीमती हरसिमरत कौर बादल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बठिंडा , 13 Jan 2020

Last updated on: Jan 13, 2020, 00:00 IST

भारतीय खाद्य प्रसंस्‍करण प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईएफपीटी), संपर्क कार्यालय, बठिंडा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल और खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव श्री अशोक कुमार की उपस्थिति में पंजाब एवं हरियाणा राज्‍यों में अवस्थित क्षेत्र के 8 विभिन्‍न प्रतिष्ठित संस्‍थानों के साथ सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए। आईआईएफपीटी के निदेशक डॉ. सी.आनंदारामकृष्‍णन ने एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए और इन विश्‍वविद्यालयों, कॉलेजों एवं संस्‍थानों के कुलपति तथा निदेशकों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया।उपर्युक्‍त विश्‍वविद्यालय, कॉलेज एवं संस्‍थान ये हैं: पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना; महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्‍वविद्यालय (एमआरएसपीटीयू), बठिंडा; सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ पोस्‍ट-हार्वेस्‍ट इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी (सीआईपीएचईटी), लुधियाना; राष्‍ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्‍थान (एनडीआरआई), करनाल; भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्‍थान (आईआईडब्‍ल्‍यूबीआर), करनाल; संत लोंगोवाल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्‍थान (एसएलआईईटी), संगरूर; राष्‍ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्‍थान (एनएबीआई), मोहाली और गुरुनानक कॉलेज, बुद्धलादा।इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अब समय आ गया है कि विश्‍व स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धा करने के लिए वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी को अपनाया जाए। उन्‍होंने  किसानों एवं उद्यमियों से ‘ग्राम समृद्धि योजना’ से लाभ उठाने का अनुरोध किया जिसके तहत खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय को प्रौद्योगिकी के उन्‍नयन के लिए 3000 करोड़ रुपये मिले हैं।उन्‍होंने कहा कि छोटे किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सभी को एक- दूसरे के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस तरह के सहमति-पत्र (एमओयू) से किसानों के लाभ के लिए नए अवसर खुल जाएंगे क्‍योंकि खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योगों में अपार क्षमता है। उन्‍होंने किसानों से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपनी-अपनी फसलों का विवि‍धीकरण करने का अनुरोध किया।इन सहमति-पत्रों (एमओयू) का उद्देश्‍य अनुसंधान, कौशल विकास, परामर्श कार्य, संस्‍थागत विकास, सूचनाओं के प्रसार और संयंत्र में ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने से जुड़े सहयोगात्‍मक कार्यक्रम को सुविधाजनक बनाना है। इसके तहत जो कड़ी बनेगी उससे साझेदारों के बीच आपसी मेलभाव एवं रिश्‍तों में और भी अधिक मजबूती आएगी।     

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD