Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी बवाल, हरसिमरत कौर ने कहा- गरीबों से रोजगार छीनने की कोशिश

Harsimrat Kaur Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:47 IST

मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत- जी राम जी' करने को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और इसे मजदूरों के साथ धोखा बता रहा है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह कदम साफतौर पर गरीबों और मजदूरों के खिलाफ है। उनका कहना है कि मनरेगा गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बेसहारा लोगों के लिए बहुत जरूरी योजना थी। 

खासकर महिलाओं के लिए यह एक अहम जरिया था जिससे वे अपने परिवार का पेट भर सकती थीं और सम्मान के साथ जी सकती थीं। उन्होंने कहा कि अब नाम बदलने और नई बोझिल शर्तें लगने से यह रोजगार भी गरीबों से छीन लिया गया है। जिन राज्यों पर 40 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ डाला गया है, वहां के गरीब परिवारों की हालत और मुश्किल हो जाएगी। 

हरसिमरत ने इसे सीधे तौर पर मजदूरों के साथ धोखा और काला कानून बताया। उनका कहना है कि जहां पहले पैसा कुशलता से इस्तेमाल होता था, अब वही राज्यों पर बोझ बन गया है। इसी के साथ उन्होंने वायु प्रदूषण पर भी चिंता जताई। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली में पिछले कई सालों से सरकारें अपने काम में ढिलाई बरत रही हैं। 

चाहे वह केजरीवाल की आम आदमी पार्टी हो या मौजूदा सरकार, दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों से बचती रही हैं और पंजाब के किसानों पर सब दोष डाल दिया जाता है। लेकिन, असलियत यह है कि ये किसान मजबूरी में फसल जलाते हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। अगर वे इसे नहीं जलाएंगे, तो अगली फसल कैसे उगाएंगे और अपना पेट कैसे भरेंगे? कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई। 

उनका कहना है कि यह सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का मुद्दा बन गया है। आज भारत के सभी बड़े शहरों में प्रदूषण है और सरकार ने कभी इसे कंट्रोल करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। जब प्रदूषण पूरी तरह से बढ़ जाता है, तभी लोगों की आंखें खुलती हैं। इसके नतीजे सामने हैं। बच्चों की सेहत खराब हो रही है, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और दिल्ली में लोगों की औसत उम्र तक घट रही है।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD