शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज स्त्री अकाली दल के नवनियुक्त हलके के बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों सहित पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत करने का आग्रह किया है ।बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल और महिला विंग की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के साथ स्त्री अकाली दल के हलका प्रमुखों की पहली मीटिंग आयोजित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि महिला विंग को अपनी संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन और बूथ प्रधानों की नियुक्ति के अलावा सर्कल प्रधानों को भी नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होने जोर देकर कहा कि पार्टी के विभिन्न हलका इंचार्जों के बीच समन्वय होना चाहिए।इस अवसर पर बीबा बादल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की महिला विंग बदलाव ला रही है। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी की नीतियों के कारण महिलाओं पर बहुत असर पड़ा है।
महिलाओं ने सामाजिक भलाई योजनाओं में कटौती, नशे की ओवरडोज से मौतें और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण परेशानी झेली है। उन्हे एहसास है कि आप सरकार प्रति माह 1000 रूपया और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रूपये का भत्ता देने का वादा करके अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।
उन्होने कहा कि आप सरकार ने मार्च के महीने में भत्ते का प्रचार किया था, लेकिन अब जून महीना आ चुका है, लेकि अभी केवल सूचियां ही तैयार की जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार सिर्फ कुछ महीनों का भत्ता देकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है , मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि सभी महिलाओं केा पिछले चार साल से अधिक समय के बकाया के हिसाब से 60हजार रूपया प्रति माह की मांग करनी चाहिए।’’
स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबा हरगोबिंद कौर ने कहा कि कैसे महिला विंग आम आदमी पार्टी सरकार का पर्दाफाश करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि आप पार्टी ने चार साल से अधिक कार्यकाल में महिलाओं के लिए कुछ भी नही किया है। उन्होने कहा कि पंजाब विरोधी और महिला विरोधी नीतियां अपनाने के लिए आम आदमी पार्टी को जबावदेह ठहराने के लिए महिला विंग शीघ्र ही एक जनआंदोलन शुरू करेगी।