Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की आंगनवाड़ी खाद्य आपूर्ति में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का आग्रह किया

Gurjeet Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2024

Last updated on: Aug 10, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को दिए जाने वाले राशन की खरीद और आपूर्ति में किए जा रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच शुरू कराने का आग्रह किया है।

अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के साथ केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के बाद बठिंडा सांसद ने कहा कि आगंनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के एकीकृत बाल स्वास्थ्य देखभाल (आईसीएच) कार्यक्रम और अन्य संबंधित पहलों के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और शिशुओं को आपूर्ति की जारी घटिया खाद्य सामग्री के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं।

बीबा बादल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, तब से इस योजना के तहत खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए निजी अनाज की दुकानों को लगाया गया है, जिससे बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होने कहा कि सरकार ने काॅपरेटिव संस्था वेरका  से दूध पाउडर, घी और पंजीरी की आपूर्ति की जिम्मेदारी छीनकर एक निजी ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दे दी है । 

उन्होने कहा कि जांच में यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि खाद्य पदार्थों की आूपर्ति का ठेका वेरका से क्यों छीना गया, जो सालों से संतोषजनक उत्पाद आपूर्ति कर रही थी। उन्होने कहा कि साथ ही इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत प्राप्त धन को 150 करोड़ रूपये बढ़ाकर 300 करोड़ रूपये करने के लिए फर्जी सूची बनाकर लाभार्थियों की संख्या को दोगुना कैसे किया गया।

बीबा बादल ने कहा कि इस योजना के तहत माताओं और बच्चों को घटिया उत्पाद दिए जा रहे हैं, जो उनकी जिंदगी से खिलवाड़ है। उन्होने कहा कि केवल सीबीआई जांच से ही पूरे घोटाला उजागर हो सकता है। उन्होने कहा क्योंकि लाभार्थियों की कोई गलती नही, इसीलिए योजना को बंद नही किया जाना चाहिए, लेकिन भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों, जिनमें आप के पदाधिकारी भी शामिल हैं, उन्हे दंडित किया जाना चाहिए।

बठिंडा सांसद ने इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के उत्पीड़न का भी मुददा उठाया। उन्होने कहा कि पूरे घोटाले को उजागर करने के बाद आंगनवाड़ी अध्यक्ष को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होने कहा कि इसी कारण से एक सीडीपीओ को निलंबित किया गया था। उन्होने कहा कि इस तरह के दमनकारी उपाय करने के बजाय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की सेवाओं को नियमित करने के प्रयास किए  जाने चाहिए, जिन्हे क्रमशः 4500 रूपये और 2200 रूपये प्रति माह वेतन मिल रहा है।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Bathinda , Annpurna Devi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD