वन मंत्री द्वारा वन प्रबन्धन को इको-टूरिज्म से जोड़ने पर बल
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 04 Mar 2014
Last updated on: Mar 04, 2014, 00:00 IST
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज तिरूपति में आंध्रप्रदेश वन विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन प्रबन्धन को पारिस्थितिकीय पर्यटन के साथ जोड़ा जाना चाहिए ताकि लोगों को सीधा रोजगार उपलब्ध हो सके। भरमौरी आजकल आंध्रप्रदेश के चार दिनों के दौरे पर हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न वन एवं वन्य प्राणी प्रबन्धन योजनाओं तथा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समुदाय आधारित पारिस्थितिकीय पर्यटन को सुदृढ़ किया जाना चाहिए और लोगों को वन प्रबन्धन प्रणाली के बारे में जागरूक बनाया जाना चाहिए। भरमौरी ने इससे पूर्व हैदराबाद में आंध्रप्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल से विचार विमर्श किया।