Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पोलो ग्राउंड में लगे मोबाइल डिजिटल म्युजियम को देखकर पटियाला निवासी रुहानियत के रंग में रंगे

दूसरे दिन प्रातःकाल 7 बजे से ही दर्शकों ने डिजिटल म्युजियम देखने के लिए दिखाया भारी उत्साह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 12 Dec 2019

Last updated on: Dec 12, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की तरफ से गुरू साहब के उपदेशों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों के अंतर्गत पटियाला के राजा भालिन्दर सिंह स्पोर्टस कांपलैक्स पोलो ग्राउंड में चल रहे डिजिटल म्युजियम और लाईट एंड साउंड शो प्रोगराम के आज दूसरे दिन हजारों की संख्या में संगत ने परिवारों सहित उपस्थिति दर्ज करवाई और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों की तरफ से श्रद्धा के साथ श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और दर्शन को जाना गया। डिजिटल म्युजियम में गुरू साहब के जीवन और शिक्षाओं से अवगत हो, पटियाला निवासी रुहानियत के रंग में रंगे गए।म्युजियम देखने के लिए प्रातःकाल 7 बजे से ही संगत का बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया और संगत की तरफ से जहाँ पंजाब सरकार के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की गई वहीं एक गाँव से आए बुजुर्ग ने अपने अनुभव ब्यां करते कहा कि अखबार में पढ़कर आज वह इस म्युजियम को देखने आए हैं और म्युजियम को देखकर उन्हें इस तरह प्रतीत हुआ जैसे गुरू साहब उनके सामने हों। उन्होंने भावुक मन से कहा कि सरकार के ऐसे प्रयास गलत रास्ते पर जा रही नौजवान पीढ़ी के लिए प्रकाश स्तंभ का काम करेंगे। म्युजियम देखने उपरांत बड़ी संख्या में  संगत ने अपने विचार पेश करते हुए इस तजुर्बे को अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव बताया और कहा कि वह अन्य लोगों को भी म्युजियम देखने के लिए प्रेरित करेंगे।पंजाब सरकार के लोक संपर्क विभाग की तरफ से करवाए जा रहे डिजिटल म्युजियम देखने आए स्कूली विद्यार्थियों में उत्साह देखते ही बनता था। स्कूली विद्यार्थियों ने जहाँ म्युजियम के बाहर लगे गुरुद्वारों के चित्रों और उनके इतिहास को पढ़ने में विशेष रुचि दिखाई, वहीं म्युजियम अंदर प्रत्येक स्क्रीन सामने गुरू साहब के जीवन को बड़े ही ध्यान से सुना। विद्यार्थियों ने कहा कि वह अपने माता -पिता को साथ ले कर दोबारा फिर इस म्युजियम को देखने जरूरी आएंगे। आज जहाँ पटियाला सहित आसपास के क्षेत्र की संगत ने म्युजियम को देखा वहीं सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल फीलखाना, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल माडल टाऊन, सरकारी महेन्दरा कालेज, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल न्यू पावर हाऊस, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सिविल लाईन, सरकारी सीनियर सेकंडरी मल्टीपर्पज स्मार्ट स्कूल पासी रोड, प्रधान मंत्री कौशल केंद्र, गुरू श्री हरकृष्ण पब्लिक स्कूल रायपुर, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरू श्री हरकृष्ण पब्लिक स्कूल प्रैस रोड व एस.एस.टी नगर के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिजिटल म्युजियम द्वारा गुरू साहब के जीवन और शिक्षाओं संबंधी जानकारी प्राप्त की।इस मौके डिप्टी कमिशनर श्री कुमार अमित ने बताया कि 13 दिसंबर को भी राजा भालिन्दर सिंह स्पोर्टस कांपलैक्स पोलो ग्राउंड में प्रातःकाल 07:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डिजिटल म्युजियम देखा जा सकता है और 13 दिसंबर को श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर आधारित लाईट एंड साउंड शो प्रोग्राम शाम 6:00 बजे से शाम 6:45 बजे तक और दूसरा शो 7:30 बजे से 8 :15 बजे तक दिखाया जाएगा। उन्होंने जिला निवासियों को परिवारों समेत पोलो ग्राउंड में लगे डिजिटल मोबाईल म्युजियम और लाईट एंड साउंड शो देखने की अपील की है औैर कहा कि इस अलौकिक प्रोगराम में दाखिला मुफ्त है।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD