Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

लाइट एंड साउंड शो के दूसरे दिन श्री गुरु नानक देव की जीवन फलसफे से रू-ब-रू हुई संगत

श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और विचारधारा को रौशनी और आवाज पर आधारित कार्यक्रम के जरिए प्रदर्शित करता हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ संपन्न

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 02 Feb 2020

Last updated on: Feb 02, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित  रौशनी और आवाज़ (लाइट एंड साउंड शो) पर अधारित प्रोगराम का समापन रविवार को फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी तादाद में संगत ने अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए श्री गुरु नानक देव जी के जीवन फलसफे और विचारधारा के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदेश सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे पंजाब में लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं और इसी श्रृंखला के तहत फिरोजपुर में भी यह कार्यक्रम करवाया गया है। संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे से परिचित करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से यह एक अनूठी पहल की गई है।श्री गुरू नानक देव जी के वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की तरफ से करवाए इस विशेष समागम का हिस्सा बनने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों की तरफ से शिरकत की गई। यहां अति आधुनिक तकनीकें के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से दिए गए विश्वव्यापी संदेश- भाईचारक सांझ को मज़बूत करने, शान्ति, दया और मानवता की सेवा करने के सिद्धांत का प्रचार-प्रसार किया गया। शहर की अनेकों सख़सियतों के साथ रौशनी और आवाज़ पर अधारित प्रोगराम में शिरकत करके ज़िंदगी के अनोखे अनुभव का एहसास किया गया। जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा आज के शो में अपने परिवार के साथ विशेष रूप से शामिल हुए और गुरुनानक देव के जीवन पर आधारित शो का आनंद लिया।रौशनी और आवाज़ पर अधारित इस 45 मिनट के शो दौरान अति आधुनिक तकनीकों के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उदासियों पर जो रोशनी डाली गई उसने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रोगराम दौरान अहिंसा, शान्ति, सांप्रदायिक सांझ, महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक स्रोतों की सुरक्षा के संदेश को संजीव रूप में दृश्यमान किया गया।  इस मौके श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से सामाजिक बराबरता के लिए किये गए प्रयासों के बारे भी दर्शकों को अवगत करवाया गया। इसके अलावा तीन दिन तक डिजीटल म्युजिम भी स्थापित किया गया है, जहां एलईडी स्क्रीनों के जरिए संगत ने श्री गुरु नानक देव जी की उदासियों, उनके जीवनकाल की विभिन्न घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD