Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

गणतंत्र दिवस परेड -2020 : पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के मानवीय सिद्धांतों पर आधारित फलसफे को दर्शाएगी पंजाब की झाँकी

क गणतंत्र दिवस परेड के लिए गुरू साहिब का शाश्वत संदेश ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ होगा राज्य की झाँकी का विषय

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2020

Last updated on: Jan 22, 2020, 00:00 IST

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी द्वारा कुल आलम को दिए शाश्वत संदेश ‘किरत करो, नाम जपो, वंड छको’ को 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब सरकार की झाँकी के विषय के तौर पर दर्शाया जायेगा।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस-2020 के अवसर पर पंजाब राज्य की झाँकी को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा के साथ-साथ उनके 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी साल भर चले समागमों को समर्पित किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गुरू साहिब के मानवीय सिद्धांतों पर आधारित फलसफे ‘किरत करो’, ‘नाम जपो’, ‘वंड छको’ को दिखाने की विनम्र कोशिश की है जिसकी आज के समय में भी अहमियत है। उन्होंने कहा कि ‘किरत करो’ का सिद्धांत ईमानदार साधनों के द्वारा आजीविका कमाने का संदेश देता है जबकि ‘नाम जपो’ के सिद्धांत के द्वारा परमात्मा के नाम का निरंतर जाप करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसी तरह गुरू साहिब ने अपने तीसरे सिद्धांत ‘वंड छको’ के द्वारा लोगों को समानता वाले समाज की सृजना के लिए अपनी मेहनत के फल को बाँट कर ग्रहण करने का उपदेश दिया है।श्री गुरु नानक देव जी के सहिष्णुता, शान्ति, सांप्रदायिक सद्भावना, महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे नैतिक मूल्यों पर आधारित संदेश कुल दुनिया के लिए धर्मों में परस्पर साझ का प्रतीक हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि संपूर्ण झाँकी श्री गुरु नानक देव जी की सभी व्यापक शिक्षाओं के द्वारा आध्यात्मिक और पवित्र किरणें बिखेरेगी। झाँकी में ट्रैक्टर वाले हिस्से पर विशाल और अद्भुत हाथ ‘एक ईश्वर’ के फलसफे को दर्शाता है। ट्रेलर पर सिख धर्म के तीन बुनियादी सिद्धांत ‘किरत करो’, ‘नाम जपो’, ‘वंड छको’ दर्शाए गए हैं।ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया ‘किरत करो’ का संदेश व्यक्ति, परिवार और समाज के कल्याण और सुधार के लिए परमात्मा द्वारा प्रदान किए गए कौशल, क्षमता, प्रतिभा और कठिन परिश्रम जैसी रहमतों के द्वारा किसी व्यक्ति की ओर से ईमानदार, पवित्र और समर्पित जि़ंदगी जीने से सम्बन्धित है। इसके बाद ट्रेलर के बीच वाले हिस्से में ‘नाम जपो’ के सिद्धांत को दर्शाया गया है। सिख धर्म में इसका अर्थ ध्यान लगाना, परमात्मा की स्तुति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी का गायन करना और परमात्मा द्वारा मानव को प्रदान की गईं अनंत रहमतों के लिए आभार व्यक्त करते हुए परमात्मा के विभिन्न नामों, खासकर वाहेगुरू शब्द का जाप करना है, जिसका अर्थ है ‘आदि-जुगाद परमात्मा’। इसके बाद ‘वंड छको’ के सिद्धांत को दर्शाया गया है, जो हमारे पास उपलब्ध पदार्थों को समाज में बाँट कर ग्रहण करने का संदेश देता है।ट्रेलर के अंत में प्रार्थना स्थल के रूप में गुरुद्वारा साहिब को दिखाया गया है, जिससे गुरू जी के ईश्वरीय संदेश की अहमियत और आंतरिक मूल्यों का ज्ञान प्राप्त होता है। इस झाँकी के द्वारा राजपथ पर केवल 60 सैकिंड में समूह दर्शकों द्वारा आत्मिक आनंद की दुनिया में लीन होते हुए श्री गुरु नानक देव जी के सत्कार में हाथ जोडक़र शीश झुकाया जायेगा।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD