Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

दविन्दर सिंह घुबाया ने डिजिटल म्यूजियम शो की शुरुआत करवाई

29 जनवरी तक अति आधुनिक तकनीकों के द्वारा लगेगी अध्यात्मिकता की छहबर-दविन्दर सिंह घुबाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिलका , 27 Jan 2020

Last updated on: Jan 27, 2020, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके पंजाब सरकार की तरफ से गुरू साहिब जी के जीवन, उदासियाँ और उपदेशों के बारे अवगत करवाने के लिए शहर फाजिल्का के एम.आर. कालेज के बहुमंतवी स्टेडियम में अति आधुनिक तकनीक के साथ लबरेज डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड (आवाज और रौशनी) का विधायक फाजिल्का श्री दविन्दर सिंह घुबाया ने उद्घाटन करके शुभारंभ किया। विधायक श्री दविन्दर सिंह घुबाया की तरफ से स्थानिक एम.आर. कालेज ग्राउंड में डिजिटल म्यूजियम की शुरुआत करने मौके बड़ी संख्या में शहर निवासियों और स्कूली विद्यार्थियों ने अति-आधुनिक तकनीक वाले इस म्यूजियम में श्री गुरु नानाक देव जी के जीवन वृतांत को मल्टी मीडिया तकनीक के जरिये देखा। श्री घुबाया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से संगत को फाजिल्का शहर में डिजिटल म्यूजियम और लाइट एंड साउंड शो आयोजन करके गुरू साहिब के जीवन के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह डिजिटल म्यूजियम 29 जनवरी तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।उन्होंने बताया कि 28 और 29 जनवरी शाम को गुरू साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर रौशनी डालते लाईट एंड साउंड शो चलेंगे, जो कि दोनों दिन शाम 6.15 से 7 बजे और रात 7 से 7.45 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि रंगदार दृश्य प्रस्तुतीकरण, अति-आधुनिक लेजर तकनीक और विलक्षण ध्वनियाँ वाले 45 मिनट के लाईट एंड साउंड शो अद्भुत नजारा पेश करेंगे। उन्होंने समूह संगत को न्योता दिया कि वह इस विलक्षण नजारे का गवाह बनने के लिए हुंम-हुंमा कर पहुँचे। उन्होंने कहा कि संगत के लिए दाखिला बिल्कुल मुफ्त है और संगत शो का आनंद मनाने के लिए अपने परिवार सहित पहुँचे।आज डिजिटल म्यूजियम में अलग-अलग स्क्रीनों के द्वारा मल्टीमीडिया तकनीक के साथ गुरू साहिब के जीवन पर विस्तार में जानकारी दी गई। म्यूजियम में एक समय 35 व्यक्ति दाखिल हो सकते हैं और उसके बाद दूसरा बैंच इस म्यूजियम को देखता है। म्यूजियम में गुरुद्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब के मॉडल संगत के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। म्यूजियम के अंदर और बाहर गुरू साहिब के जीवन के साथ सम्बन्धित और अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान की तस्वीर भी लगाई गई हैं।म्यूजियम देखने आईं संगत एक अनोखे विस्मय का एहसास कर रही हैं और संगत की तरफ से इस प्रयासों के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया जा रहा है।इस मौके तहसीलदार फाजिलका डी.पी. पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार, पंमी सिंह के अलावा अलग-अलग स्कूलों के बच्चे और अध्यापक साहिबान हाजिर थे।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD