Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

लाईट एंड साउंड शो ने पोलो ग्राउंड में सृजन किया आलौकिक वातावरण

कैप्टन सरकार ने गुरू साहब का संदेश दुनिया भर तक पहुँचाने का प्रयास किया : साधु सिंह धर्मसो

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 12 Dec 2019

Last updated on: Dec 12, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे समागमों की श्रंखला में अपनी ही किस्म के विलक्षण, आवाज और रौशनी के सुमेल वाले मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो का पटियाला के राजा भालिन्दर सिंह स्पोर्टस कांपलैक्स पोलो ग्राउंड में बड़ी संख्या में आई संगत ने भारी ठंड होने के बावजूद श्रद्धा पूर्वक आनंद लिया।लाईट एंड साउंड के इस अलौकिक शो दौरान डिजिटल तकनीक और लैजर शो के जरिए उत्साही संगत के प्रभावशाली जनसमूह को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेश और शिक्षाओं से अवगत करवाया गया। रुहानियत के रंग में रंगे पोलो ग्राउंड में पटियाला और आस-पास के इलाकों से पहुँची संगत ने इस शो की खुलकर प्रशंसा करते हुए धन श्री गुरू नानक का जाप किया।सूचना और लोक संपर्क विभाग की तरफ से करवाए गए इस प्रभावशाली और विलक्षण आयोजन दौरान पहले शो की शुरुआत पंजाब के जंगलात, अधिकारता और अलपसंख्यक विभागों के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने करवाई। उनके साथ पंजाब राज समाज भलाई बोर्ड की चेयरपर्सन गुरशरण कौर रंधावा भी उपस्थित रहे।स. धर्मसोत ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सुयोग्य नेतृत्व में गुरू नानक देव जी का 550वें प्रकाश पर्व को एक तुछ सिक्ख के तौर पर मनाने के लिए विशाल प्रबंध किये हैं जिससे गुरू साहब का संदेश सारी दुनिया तक पहुँचाया जा सके।

स. धर्मसोत ने कहा कि गुरू साहब सारी दुनिया के रहबर थे इस लिए हमें गुरू साहब का 550वां प्रकाश पर्व मनाते समय यह प्रण लेना चाहिए कि हम नफरत की आग से जलते जगत को ठंडा करने के लिए गुरू साहब के दिए उपदेशों मुताबिक जीवन जीना सीखेंगे। स. धर्मसोत ने इस से पहले डिजिटल मोबाईल म्युजियम को भी देखा और गुरू साहब के जीवन और दर्शन बारे जानकारी हासिल की।डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने बताया कि इस दौरान शाम 6 बजे से 6.45 और 7.30 से 8.15 बजे तक दो शो दिखाए गए हैं। श्री कुमार अमित ने इस मुफ्त प्रवेश वाले बेमिसाल शो का आनंद लेने की अपील करते, बताया कि 13 दिसंबर को भी इसी तरह दो शो प्रदर्शित किए जाएंगे, इसलिए सारे जिला निवासी इस अलौकिक आयोजन मौके जरूर शामिल हों।इस दौरान संगत में शामिल कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा करके पंजाब सरकार ने नयी पीढ़ी को गुरू साहब के जीवन और शिक्षाओं के साथ आधुनिक तौर तरीकों  द्वारा रूबरू करवाया है, जो कि एक प्रशंसनीय प्रयास है।इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जरनल) श्री शौकत अहमद परे, अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्नर (डी) डा. प्रीति यादव, एस.डी.एम. स. चरणजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (जरनल) डा. इश्मत विजय सिंह, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) मिस इनायत, सहित बड़ी संख्या में पटियाला और आस-पास के इलाकों के निवासी और और गण्मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

 

Tags: 550th Prakash Purab , Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD