Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गीता महोत्सव में 2 लाख से शुरु हुआ श्रद्घालुओं का आंकड़ा करेगा 50 लाख की संख्या पार : रतनलाल कटारिया

केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विजेताओं को किया पुरस्कृत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 07 Dec 2019

Last updated on: Dec 07, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा जल राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने महोत्सव के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में अंतर्राष्टय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया तो करीब दो लाख श्रद्घालुओं ने शिरकत की, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 40 लाख को छू गया। उन्होंने आशा जताई कि इस बार देश-विदेश से लगभग 50 लाख श्रद्घालु गीता महोत्सव में शामिल होने का पुण्य लाभ उठायेंगे।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत हरियाणा पैवेलियन में शनिवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि महोत्सव में इस पैवेलियन को हरियाणवी संस्कृति को समर्पित किया गया है। हजारों वर्षों से जी रहे प्राचीन संस्कृति के अनूठे रूप यहां प्रदर्शित किये जा रहे हैं। युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिल रहा है। यह बेहद अद्भुत नजारा है। यहां हरियाणा की संस्कृति की मशाल जला रखी है।केंद्रीय मंत्री कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था जो युगों-युगों से मानव कल्याण का मार्ग आलोकित कर रहा है। गीता का ज्ञान संपूर्ण मानवीय जीवन का सार है जिसे आत्मसात कर हम जीवन को सफल बना सकते हैं। जीवन में हर कठिन एवं विपरीत स्थिति में गीता का ज्ञान ही हमें राह दिखाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेटियों के संरक्षण के लिए अनुकरणीय कदम उठाये गये हैं। यहां बेटियां सुरक्षित हैं। हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है।इससे पूर्व पुरुषोत्तमपुरा बाग हरियाणवी संस्कृति के अनूठे रंगों से महक उठा। कला एवं सांस्कृतिक विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई। रागिनी गायक कलाकार दिलावर कौशिक ने गीता के सार को अपनी रागिनी के माध्यम से इस प्रकार उकेरने का सफल प्रयास किया- एकता और अखंडता दिखै गीता की निज वाणी सै। सोमबीर ने अपनी रागिनी में प्रदेश की समृद्घशाली संस्कृति का बखान किया। बुधराम ने अपनी टीम के साथ शानदार समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कलाकारों ने हरियाणवी आरकेस्ट्रा की दमदार प्रस्तुति दी। कौशल व उनके साथियों ने हरियाणवी लोकनृत्य की जोशिली प्रस्तुति दी। साथ ही दिलावर कौशिक तथा बुधराम की टीमों ने भी हरियाणवी लोकनृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, केडीबी के सदस्य रविंद्र सांगवान, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (गीत) डा. दीपिका तथा कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (नृत्य) सुमन डांगी, महा सिंह पुनिया आदि मौजूद थे। मंच का संचालन पवन शर्मा ने किया।

सांझी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत

सांस्कृतिक समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने आयोजित की गई सांझी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। इनमें निर्मला देवी को प्रथम, सीता को द्वितीय, सविता व अंजु को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही पूनम व कविता को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार से सुशोभित किया गया।

 

Tags: Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD